Breaking News :
>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त>>कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी>>विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र>>भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल>>राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने>>नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश>>युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

चर्चित एक्ट्रेस वी.जे. चित्रा सुसाइड केस : पति पर है आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 दिसम्बर 2020, मंगलवार। तमिल मनोरंजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय चर्चित एक्ट्रेस वी.जे. चित्रा के सुसाइड केस में पुलिस ने उनके पति हेमंत राव को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। चित्रा का मृत शरीर 9 दिसम्बर को चेन्नई की बाहरी सीमा पर स्थित एक होटल के कमरे में बरामद किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चित्रा और हेमंत ने दो महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी और जनवरी में पूरे रीति-रिवाज़ से शादी करने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में जांच के दौरान जो कुछ सामने आया, उसके आधार पर उनके पति को धारा 306 के तहत गिरफ़्तार किया गया है। चित्रा के परिजनों ने भी संदेह जताते हुए जांच की मांग की थी। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार, पति को पूनामल्ली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पोंनेरी जेल भेज दिया गया।

बता दें, 28 साल की चित्रा का मृत शरीर चेन्नई के नाज़रेथपेट्टई इलाक़े के एक होटल में मिला था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निधन से पहले चित्रा ईवीपी फ़िल्म सिटी में शूटिंग कर रही थीं और रात ढाई बजे होटल लौटी थीं। होटल में हेमंत राव भी साथ थे। हेमंत ने पुलिस को बताया था कि होटल आने के बाद चित्रा नहाने गयीं, लेकिन काफ़ी देर तक जब नहीं लौटीं और दरवाज़ा खटखटाने पर जवाब नहीं दिया तो उन्होंने होटल स्टाफ को सूचित किया। डुप्लीकेट चाबी से दरवाज़ा खोला तो उनका शव छत से लटका मिला। बताया जाता है कि चित्रा डिप्रेशन में थीं। इसी के चलते उन्होंने यह दुखद क़दम उठाया।

चित्रा ने तमिल इंडस्ट्री में कई चैनल्स पर प्रस्तोता के रूप में काम किया था। फ़िलहाल वो पांडियान स्टोर्स धारावाहिक में नज़र आ रही थीं। उन्होंने अपने किरदार मुल्लई के ज़रिए लम्बी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली थी। चित्रा के निधन से उनके फैंस को गहरा सदमा पहुंचा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!