Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का अहम फैसला : AAP उत्तर प्रदेश में लड़ेगी विधान सभा चुनाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 दिसम्बर 2020, मंगलवार। लगातार 3 बार एतिहासिक जीत के साथ दिल्ली में सत्ता हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी अब उत्तर प्रदेश में भी अपनी पकड़ मजबूत करने के मकसद से तैयारी में जुटी हुई है। इसके लिए पिछले कई सालों से राज्यसभा सदस्य और AAP के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। वह कई मौकों पर यूपी में सत्तासीन योगी आदित्यनाथ सरकार पर राजनीतिक हमले चुके हैं।

दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएगी। इसकी घोषणा खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान की। इससे पहले AAP उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी सभी सीटों पर उम्मीदवारों की उतारने का एलान कर चुकी है। अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2020 में चुनाव लड़ने का एलान अरविंद केजरीवाल का बड़ा और अहम फैसला माना जा रहा है।

डिजिटल पत्रकार वार्ता में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के मुखिया व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली में मुफ्त बिजली, पानी मिल रहा है, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकती हैं। अच्छे कॉलेज मिल सकते हैं तो ये सब उत्तर प्रदेश में क्यों नही मिल सकता है? उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि कौन रोक रहा है उत्तर प्रदेश में इसे? उन्होंने कहा कि इसे भ्रष्ट नेता और गंदी राजनीति रोक रही है। अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों हमें एक बार मौका दीजिए। मैं विश्वास दिलाता हूं कि उत्तर प्रदेश को भी बेहतर करके दिखा दूंगा।

 पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी यूपी में पंचायत चुनाव लड़ेगी। इतना ही नहीं, चुनाव को गंभीरता से लेते हुए  आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को इन चुनावों का पर्यवेक्षक घोषित किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!