Breaking News :
>>सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील>>चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया>>एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
खेल-जगत

विराट कोहली ने कहा – दोहरा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज को नहीं मिलेगा मौका

आकाश ज्ञान वाटिका। 19 फ़रवरी, 2020, बुधवार। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उतरने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत शुभमन गिल नहीं, बल्कि पृथ्वी शॉ करेंगे। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि रेगुलर ओपनर रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज से बाहर हैं और उनकी जगह पृथ्वी शॉ को टेस्ट टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज शामिल किया गया था।

बुधवार को विराट कोहली ने पृथ्वी शॉ की तारीफ करते हुए कहा है कि टीम चाहती है कि वे अपना नेचुरल गेम खेलें। विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है, “पृथ्वी शॉ एक बहुत की प्रतिभावान खिलाड़ी है, उसके पास अपना खुद का गेम है और हम उसी चीज को फॉलो करना चाहता हैं जिस तरह से वह खेलता है। मैं सोचता हूं कि मयंक अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलिया में जो प्रदर्शन किया था, उम्मीद है कि पृथ्वी न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा करेगा और मयंक अपनी फॉर्म को जारी रखेंगे।”

मयंक के साथ पृथ्वी शॉ करेंगे ओपनिंग

युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के बारे में कोहली के इस बयान के बाद साफ है कि पृथ्वी शॉ वेलिंग्टन टेस्ट में पहली बार विदेशी सरजमीं पर कोई टेस्ट मैच खेलेंगे। अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले पृथ्वी शॉ पिछले कुछ समय से टीम से बाहर थे, क्योंकि टीम ने उन पर बैन लगाया था। इसके अलावा चोट भी एक बड़ा कारण थी। पृथ्वी शॉ ने अभी तक भारतीय टीम के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा है।

कोहली ने कहा है, “मेरा मानना है कि आप पृथ्वी शॉ को कम अनुभवी बोल सकता हैं, लेकिन मयंक अग्रवाल को हम अनुभवी कहेंगे, क्योंकि उन्होंने पिछले साल काफी रन बनाए हैं। इसलिए, हम समझते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में उनका गेम कैसा है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में आप कुछ अतिरिक्त करने की सोचते हैं और अपना विकेट गंवा देते हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में आपको अनुशासन दिखाना होता है।”

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के इस बयान से साफ है कि न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए एक दोहरा शतक और एक शतक लगाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल को अभी टेस्ट क्रिकेट में मौका नहीं मिलेगा। शुभमन गिल पिछले कई टेस्ट सीरीज से टीम के साथ बने हुए हैं, लेकिन एक भी मैच में उनको मौका नहीं मिला है। यहां भी विराट कोहली शुभमन गिल की जगह पृथ्वी शॉ को मौका देना चाहते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!