Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

दिल्ली मेट्रो की ट्रेनों में महिलाओं के मुफ्त सफर की योजना पर आगे बढ़ेगी AAP सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका। 19 फ़रवरी, 2020, बुधवार। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) की ट्रेनों में महिलाओं के मुफ्त सफर की योजना एक बार फिर चर्चा में है। दिल्ली विधानसभा 2020 में एतिहासिक जीत के बाद सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत का भी कहना है कि पार्टी महिलाओं के दिल्ली मेट्रो में मुफ्त सफर की योजना को लेकर प्रतिबंध है। कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने यहां तक दावा किया कि वह केंद्र सरकार से इस संबंध में बातचीत जारी रहेगी।

AAP सरकार कर रही योजना पर काम

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार इस योजना पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना को लागू करने की अनुमति को लेकर दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के साथ बातचीत जारी रखेगी। पूर्व की तरह मंत्री ने यह दावा भी किया कि दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार इस योजना की लागत का पूरा खर्च वहन करेगी और हम दिल्ली मेट्रो रेल निगम को इस बाबत पूरी लागत का भुगतान करेंगे।

यह भी जानें

  • मेट्रो में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए DMRC ने दिल्ली सरकार वर्ष 2019 में अपना प्रस्ताव दे चुकी है।
  •  मेट्रो ने अपने प्रस्ताव में बजट को लेकर जो प्रपोजल दिया है, उसके लिए आम आदमी पार्टी सरकार एक साल पहले ही रजामंदी जता चुकी है।

दिल्ली सरकार के प्रस्ताव की खास बातें

  • दिल्ली सरकार ने प्रस्ताव में कहा था कि मुफ्त के लिए दिल्ली मेट्रो में मुफ्त सफर योजना से महिला यात्रियों की संख्या में 50 फीसद का इजाफा होगाी।
  • फिलहाल 30 फीसद महिलाएं मेट्रो में सफर करती हैं, योजना लागू होने के बाद यह 50 फीसद हो जाएगी।
  • दिल्ली सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक, इससे न केवल दिल्ली की बल्कि एनसीआर की महिलाओं को भी लाभ होगा।

ऐसे लागू होगी योजना

  • योजना के तहत मेट्रो स्टेशनों पर अलग से ऑटोमेटेड वेंडिंग मशीन होंगी, जहां से बिना पैसे दिए टोकन मिलेंग।
  • महिलाओं के लिए अलग से एंट्री गेट होगा और एग्जिट किसी भी गेट से की जा सकती है।
  • अलग से पिंक टोकन छपवाने होंगे, ऐसा दिल्ली परिवहन निगम की बसों में भी किया जा रहा है, जहां पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा शुरू हो चुकी है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *