Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
खेल-जगत

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देशवासियों के लिए एक खास मैसेज भेजा

भारत कोरोना वायरस से लड़ने की तैयारी कर चुका है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लिए देश में लॉकडाउन की घोषणा की है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मिलकर एक बार फिर से कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देशवासियों के लिए एक खास संदेश भेजा है। विरुष्का ने एक सुर में कहा है कि इस बार एकता दिखाए, जीवन और देश को बचाइए।

दरअसल, विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बारी-बारी से अपनी-अपनी बात अपने फैंस और देश के लोगों को बता रहे हैं कि उन्हें इन 21 दिनों के लॉकडाउन में क्या करना है। इसके अलावा विराट कोहली ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “ये समय परीक्षण का है और हमें इस स्थिति की गंभीरता से समझने की आवश्यकता है। कृपया सभी को बताएं कि हमें क्या कहा गया है। कृपया एकजुट रहें। यह सभी के लिए एक दलील है।”

अनुष्का शर्मा इस वीडियो की शुरुआत में ये कहते हुए करती हैं कि कोरोना वायरस से जंग जीतने में समय लगेगा, हौसला रखें। वहीं, विराट कोहली कहते हैं, “और सबसे ज्यादा लगेगा आपका संयम और जिम्मेदारी अगले 21 दिनों के लिए” इसके बाद अनुष्का कहती हैं, “ये कुछ चीजें कोरोना वायरस को दूर रखने के लिए।” विराट कहते हैं, “घर पर ही रहिए, अपने आपक को और अपने परिवार को बचाइए कोरोना वायरस से।” फिर अनुष्का कहती हैं, “कर्फ्यू का उल्लंघन ना करें, ये महत्वपूर्ण है कोरोना वायरस को रोकने के लिए।”

विराट आगे कहते हैं, “घर से निकलकर मोर्चा बनाकर या शोर मचाकर कोरोना वायरस से जंग नहीं जीती जा सकती।” एक्ट्रेस अनुष्का कहती है, “अंधविश्वास या अफवाह पर गौर करने से कोरोना वायरस से जंग नहीं जीत पाएंगे।” विराट ने आगे कहा, “आपकी एक लापरवाही की वजह से हमको और देश को चुकानी पड़ सकती है एक बड़ी कीमत। 21 दिनों तक हम सबको घर पर रहना है और भारतवर्ष को बचाना है।” इसके बाद अनुष्का और विराट कोहली एक साथ एक सुर में कहते हैं, “एकता दिखाइए, जीवन और देश बचाइए।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!