Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

कोरोना वायरस: फिर बहके ऋषि कपूर – मज़ाक उड़ाने वाले को दे डाली चेतावनी

आकाश ज्ञान वाटिका। २५ मार्च, २०२०, बुधवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम 8 बजे देश को सम्बोधित करके 21 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन का एलान किया। पीएम के इस क़दम को बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने खुलकर सपोर्ट किया और सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी प्रतिक्रिया दी। ऋषि कपूर ने भी ट्वीट करके घरों में रहने की गुज़ारिश की, मगर उनकी इस अपील पर कुछ ट्रोल्स ने मज़े लेने की कोशिश की तो ऋषि ने उन्हें सबक़ सिखा दिया।

एक ट्रोल ने ऋषि से पूछा की व्हिस्की का कोटा फुल पर लिया है? इसे रीट्वीट करते हुए ऋषि ने लिखा कि उन बेवकूफ़ों को लगता है कि यह मज़ाक। दूसरे ट्रोल ने भी ऋषि से यही सवाल पूछा तो उन्होंने रीट्वीट करते हुए लिखा- एक और ईडियट। इसके बाद ऋषि ने एक और ट्वीट करके साफ़ किया कि देश या उनकी पर्सनल लाइफ़ पर जोक करने वालों को डिलीट कर देंगे।

ऋषि ने लिखा- मेरे देश या मेरी लाइफ़स्टाइल पर जोक करने वालों को वो डिलीट कर देंगे। यह ध्यान रखिए और चेतावनी भी है। यह गंभीर मसला है। इस स्थिति से बाहर निकलने में हमारी मदद कीजिए।

लॉकडाउन पर क्या बोले ऋषि कपूर

पीएम के लॉकडाउन के एलान पर ऋषि ने लिखा- एक सबके लिए, सब एक के लिए। आइए, वो करते हैं, जो हमें करना चाहिए। हमारे सामने कोई और रास्ता नहीं हैं। हम सब एक-दूसरे को मसरूफ़ रखेंगे और आने वाले समय में एंटरटेन करेंगे। कोई चिंता नहीं। कोई भय नहीं। साला इसको भी देख लेंगे। पीएम जी फ़िक्र ना करो। हम आपके साथ हैं। जय हिंद।

इसके बाद बुधवार सुबह ऋषि ने एक बेहद जोशीला और पॉज़िटिव मैसेज दिया। उन्होंने एक ग्राफिक्स शेयर किया, जिस पर लिखा था- जब यह ख़त्म होगा, यक़ीनन ख़त्म होगा। हर गेम बिक जएगा। हर रेस्तरां के बाहर 2 घंटे लम्बी लाइन होगी। हर बच्चा स्कूल में जाकर ख़ुश होगा। हर कोई अपने काम से प्यार करेगा। स्टॉक मार्केट आकाश छुएगा। सब एक-दूसरे को गले लगाएंगे और हाथ मिलाएंगे। वो एक ख़ूबसूरत दिन होगा। दुनियावालों तब तक टिके रहना।

बता दें कि कोरोना वायरस के देश में 500 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। कोविड 19 को अगली स्टेज में जाने से रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!