Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
राजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर पूर्वी दिल्ली के इलाके में हिंसा जारी, इस मुद्दे पर केजरीवाल और गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक

उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर इलाके में मंगलवार को भी हिंसा जारी है। इस मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक जारी है। इसमें उपराज्यपाल  (Lt Governor Anil Baijal), दिल्ली पुलिस कमिश्वर अमूल्य पटनायक (Police Commissioner Amulya Patnaik), कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा (Congress leader Subhash Chopra), भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और विधानसभा में विपक्ष के नेता राम वीर सिंह बिधूड़ी भी शामिल हैं।

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध और समर्थन में चल रहा धरना प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो गया है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी हिंसा का दौरा जारी है। दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें मिल रही हैं। वहीं, इससे पहले सोमवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर, मुजफ्फराबाद, करावल नगर में हुई हिंसा में अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें एक पुलिसकर्मी रतनलाल भी शामिल हैं।

दिल्ली में भड़की हिंसा पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिंता जाहिर की है। हिंसा में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत पर मुख्यमंत्री ने खेद जताया है। उन्होंने उपराज्यपाल अनिल बैजल और गृह मंत्री अमित शाह से शांति- व्यवस्था के लिए सख्त कदम उठाने की अपील की है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘दिल्ली के कुछ हिस्सों से शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के बारे में बहुत  परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं। इसीलिए मैं उपराज्यपाल और गृह मंत्री से आग्रह करता हूं कि कानून- व्यवस्था को बहाल करने के लि आवश्यक कदम उठाएं। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करें कि दिल्ली में शांति और सद्भाव बना रहे। किसी को भी इस तरह के काम की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। एक पुलिसकर्मी की मौत बेहद दुखदायी है। वो भी हम सब में से एक थे।’ वहीं इसके बाद उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली पुलिस और पुलिस कमिश्नर को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कानून व्यवस्था सुनिश्चित  करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मैं सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने और संयम बरतने का आग्रह करता हूं।

मनीष सिसोदिया व राजेंद्र पाल गौतम ने भी शांति की अपील की

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर सभी दिल्लीवासियों से शांति बनाए रखने की अपील कीर्। हिंसा में सभी का नुकसान है। हिंसा की आग सभी को नुकसान पहुंचाती है। जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाती। वहीं मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

गोपाल राय ने आधी रात को एलजी का दरवाजा खटखटाया

दिल्लीं में बिगड़ते हालात को देखते हुए देर रात पर्यावरण मंत्री गोपाल राय उपराज्यपाल के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। इस से पहले गोपाल राय ने ट्वीट किया कि बाबरपुर में चारों तरफ दहशत का माहौल बना हुआ है। दंगाई फायरिंग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस फोर्स नहीं है। मैं लगातार पुलिस आयुक्त से बात करने की कोशिश कर रहा हूं। वह फोन उठाने को राजी नहीं हैं। मेरा उपराज्यपाल व गृह मंत्री से आग्रह है कि तुरंत पुलिस फोर्स लगाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!