Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर 38 साल के हो गए, जानते हैं उनकी फिल्मी करियर के बारे में…

आज बॉलीवुड के ऐसे एक्टर का जन्मदिन है, जिन्हें उनके अभिनय के साथ साथ उनके डांस, लुक, रोमांटिक छवि के लिए जाना गया। वैसे तो वो एक बॉलीवुड के बड़े स्टार के बेटे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें लंबे संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। इस एक्टर का नाम है शाहिद कपूर, जो मशहूर एक्टर पंकज कपूर के बेटे हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जीवन से जुड़ी खास बातें…जो शायद आप ना जानते हो।

शाहिद कपूर पंकज कपूर के घर पैदा हुए थे, लेकिन उनके संघर्ष की कहानी भी प्रेरणादायक है। उन्होंने साल 2016 में एक इंटरव्यू में बताया था कि कई बार ऐसा होता था कि उनके पास खाने के पैसे और ऑडिशन देने जाने के लिए किराया भी नहीं होता था। उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने वो जिंदगी जी है, जिसके बारे में मैं बात नहीं करता। लेकिन, यह मेरी सच्चाई है।

100 फिल्मों में हुए थे रिजेक्ट

शाहिद कपूर आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से है एक हैं। हाल ही में उनकी फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा काम किया था। लेकिन, क्या आप जानते हैं उन्हें बॉलीवुड में एंट्री से पहले करीब 100 फिल्मों में रिजेक्ट होना पड़ा था। उसके बाद उन्होंने अपनी पहली फिल्म इश्क-विश्क से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

हालांकि, इससे पहले उन्होंने टीवी विज्ञापन और बेक डांसर के तौर पर भी काम किया था। फिल्म ‘इश्क विश्क’ से बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले शाहिद ने पहली बार में ही दर्शकों का दिल जीत लिया था। खास तौर से लड़कियों में तो इस रोमांटिक हीरो का काफी क्रेज देखने को मिला। इस फिल्म के लिए शाहिद को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला।

इसके बाद 2006 में सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘विवाह’ आई, जो बड़ी हिट साबित हुई। वहीं 2007 में इम्तियाज अली की ‘जब वी मेट’ को शाहिद की अब तक कि यादगार फिल्मों में शुमार किया जा सकता है। उनके करियर में कई करियर खास कमाल नहीं कर पाई तो कई फिल्मों ने हमेशा के लिए हिट कर दिया। 2009 में विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘कमीने’ में अभिनय के लिए शाहिद को खूब वाहवाही मिली।

शाहिद की करीना कपूर के साथ भी जोड़ी खूब जंची थी और उनके अफेयर्स की खबरें भी काफी सुर्खियों में रहीं। उसके बाद शाहिद ने हैदर, कमीने, उड़ता पंजाब, कबीर सिंह जैसी कई फिल्मों में काम किया और नाम भी कमाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!