Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डक्राइमताज़ा खबरें

डोईवाला के भोगपुर में नवविवाहिता हत्या मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ग्रामीणों के साथ, कहा – “अगर पुलिस जल्द से जल्द दोनों अभियुक्तों पर कार्यवाही नहीं करती है तो रोड जाम जैसे निर्णय भी लिये जा सकते हैं।”

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 फरवरी, 2022, सोमवार, देहरादून। डोईवाला के भोगपुर में नवविवाहिता की दहेज हत्या मामले में मायके के ग्रामीणों ने सहअभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर रानीपोखरी थाने का घेराव किया। दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी माँग को लेकर जमकर नारेबाजी की। थाना अध्यक्ष शिशु पाल राणा ने उन्हें जल्दी और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें कल ही मुख्य अभियुक्त लड़की के पति और देवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, लेकिन मुख्य अभियुक्त की माँ और मौसा को अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है। मुख्य अभियुक्त का मौसा अभी तक फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी लेकर लड़की पक्ष के ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया।

ग्रामीणों ने बचे हुए अभियुक्तों को जल्द ही हिरासत में लेने की माँग की। साथ ही पोस्ट मार्टम और बिसरा रिपोर्ट जल्द से जल्द मंगाने की माँग भी की।

इस मामले में प्रदर्शनकारियों के साथ मौजूद उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि अगर पुलिस जल्द से जल्द दोनों अभियुक्तों पर कार्यवाही नहीं करती है तो रोड जाम जैसे निर्णय भी लिये जा सकते हैं।
उन्होंने इस घटना की घोर निंदा की। साथ ही ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस दौरान सुमित सिंधवाल,अमित कुकरेती, रूपेश सिंधवाल, अशोक तिवारी, अतुल रावत, कास रावत, नरेश रावत,सागर, दीपक आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

विदित रहे कि डोईवाला विधानसभा के चक सिंधवाल गाँव के निवासी विजेंद्र सिंह की पुत्री आरती का विवाह पवन रावत निवासी भोगपुर से 12 दिसंबर 2021 में हुआ था। विवाह के पहले दिन से ही आरती को कम दहेज़ के चलते घर पर परेशान किया जाता था। कल संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की की मौत हो गई थी। गले पर कान के पास अंदरूनी जख्म के गहरे निशान थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!