Breaking News :
>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : उतराखंड के सभी जनजाति छात्र-छात्राओं हेतु किया गया चित्रकला एवं रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 फरवरी, 2022, सोमवार, देहरादून। आज दिनांक 28 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जनजाति कल्याण विभाग, उत्तराखंड के अंतर्गत जनजाति शोध संस्थान, देहरादून, उत्तराखंड के द्वारा उतराखंड के सभी जनजाति छात्र-छात्राओं हेतु चित्रकला एवं रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध सभी छात्र-छात्राओं ने समाज को इसके दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराते हुए अपने वातावरण से सिंगल यूज प्लास्टिक को समाप्त करने का प्रण लिया।

जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक संजय सिंह टोलिया ने छात्र छात्राओं को अपने संदेश में कहा की जनजाति समाज हमेशा से ही प्रकृति के सबसे करीब रहा है और इस राष्ट्रव्यापी मुहिम में एक आवश्यक भूमिका निभा सकता है। हमारे प्रयास से समाज में इस विषय पर जागरूकता बढ़ेगी और भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को एक जनभागीदारी मुहिम के रूप में विकसित किया जा सकेगा।

जनजाति कल्याण विभाग के अपर निदेशक योगेंद्र रावत ने कहा की राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का यह उद्देश्य है की छात्र छात्राओं को वैज्ञानिक रूप से इस समस्या का निदान खोजने हेतु प्रेरित किया जाए। विभाग द्वारा आने वाले निकट भविष्य में इस संबंध में एक विस्तृत कार्यक्रम भी चलाया जाएगा जिसमे समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

उक्त कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जनजाति शोध संस्थान के शोध अधिकारी श्री राजीव सोलंकी ने बताया की इस कार्यक्रम में विभागान्तर्गत सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं राजकीय जनजाति छात्रावास के सभी छात्र छात्राओं ने हजारों की संख्या में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!