Breaking News :
>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

विकास तिवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी पर बैरागी कैंप में महिलाओं से दुर्व्‍यवहार के आरोप लगाए

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 9 फरवरी 2022, देहरादून। सतपाल ब्रह्मचारी के आरोपों के जवाब में भाजपा ने भी पलटवार किया और जिला महामंत्री विकास तिवारी को मैदान में उतारा। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी पर बैरागी कैंप में महिलाओं से दुर्व्‍यवहार के आरोप लगाए।

प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में विकास तिवारी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी और उनके साथ चल रहे बाहरी राज्यों के लोग वोट मांगने के नाम पर जनता से दुर्व्‍यवहार, मारपीट और अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। अजनबी चेहरों के साथ झुंड बनाकर कालोनियों में लोगों को धमकाया जा रहा है। आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग चुनाव आयोग की टीम के साथ दुर्व्‍यवहार करते हैं। चुनाव आयोग जैसी निष्पक्ष संस्था को भाजपा और मदन कौशिक का एजेंट बताते हैं। चुनाव आचार संहिता का पालन होना चाहिए। बाहरी प्रदेशों की गाड़ियों की जांच होनी चाहिए। लीगल सेल के प्रभारी शिखर पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक सार्वजनिक संपत्तियों पर बैनर पोस्टर लगा रहे हैं। आयोग की टीम हटाती है तो उनसे अभद्रता की जा रही है। मीडिया प्रभारी शेखर कुर्ल ने आरोप लगाए कि बिना मुद्रक प्रशासक के बैनर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। किसी भी जनप्रतिनिधि को जनता के सवालों का जवाब बहुत शालीनता और विनम्रता से देना चाहिए।

इस दौरान मुख्य चुनाव संयोजक अनिल कुमार कुमार, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह, विधानसभा मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर कुर्ल, विधानसभा लीगल सेल प्रभारी शिखर पालीवाल और विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी संजय त्रिवाल उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!