Breaking News :
>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या>>कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज पार्टी का दृष्टि पत्र जनता को करेंगे समर्पित

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 9 फरवरी 2022, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष पांच नवंबर को केदारनाथ में कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक (2020-30 का कालखंड) उत्तराखंड का है। ढांचागत विकास पर ध्यान केंद्रित करने से पलायन रुकेगा। पहाड़ का पानी और जवानी अब उत्तराखंड के काम आने लगा है। प्रधानमंत्री ने राज्य के विकास के प्रति डबल इंजन की प्राथमिकता को भी केंद्र में रखा था। अब प्रधानमंत्री का यही विजन भाजपा के दृष्टि पत्र में भी झलकेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को देहरादून पहुंच गए हैं। वे यहां पार्टी का दृष्टि पत्र जनता को समर्पित करेंगे।

विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार डबल इंजन के महत्व को रेखांकित करने के साथ ही राज्य के विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए डबल इंजन यानी केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार पर जोर दे रही है। प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को भुनाने के लिए भी पार्टी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। फिर चाहे वह प्रधानमंत्री के राज्य से संबंधित भाषण हों अथवा उनकी कविता, इन सभी को पार्टी ने चुनाव प्रचार का हिस्सा बनाया है।

अब पार्टी बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपना दृष्टि पत्र जारी करने जा रही है तो यह भी प्रधानमंत्री मोदी की छाया लिए होगा। दृष्टि पत्र के माध्यम से पार्टी भविष्य के उत्तराखंड के विकास का खाका सामने रखेगी तो इसमें प्रधानमंत्री का विजन शामिल होना स्वाभाविक है। पार्टी केंद्र की भाजपा सरकार के सात साल और प्रदेश की भाजपा सरकार के पांच साल में डबल इंजन के बूते हासिल उपलब्धियों का बखान तो करेगी ही, राज्य के चहुंमुखी विकास को डबल इंजन की प्राथमिकताएं भी रखेगी।

इसके अलावा पार्टी ने राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों से दृष्टि पत्र के लिए आमजन से भी सुझाव लिए। विधानसभा क्षेत्रों से 77 हजार से अधिक सुझाव भाजपा को मिले हैं। इनका विश्लेषण कर प्रमुख सुझावों को भी दृष्टि पत्र का हिस्सा बनाया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि दृष्टि पत्र उत्तराखंड की जनता का है। जनता के सुझावों को इसमें शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दृष्टि पत्र में भाजपा ने जो वादे किए थे, वे पूरे किए हैं। अब जो पार्टी कहेगी, उन्हें पूरा करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!