Breaking News :
>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी व स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में निजी टीकाकरण केंद्रों में कोवैक्सीन व कोविशील्ड की सतर्कता खुराक की होगी शुरुआत

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अप्रैल 2022, सोमवार, देहरादून। प्रदेश के निजी टीकाकरण केंद्रों में सोमवार से कोवैक्सीन व कोविशील्ड की सतर्कता खुराक लगेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत की मौजूदगी में इसकी शुरुआत होगी।

निजी अस्पतालों में इसे लगाने की शुरुआत

केंद्र सरकार ने हाल में में यह निर्णय लिया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के जिन व्यक्तियों को कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज लगे नौ महीने का समय बीत चुका है, वे सतर्कता खुराक लगा सकते हैं।

इसके लिए केंद्र सरकार ने शनिवार को मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) जारी की। इसका अध्ययन करने के पश्चात अब प्रदेश सरकार भी निजी अस्पतालों में इसे लगाने की शुरुआत करने जा रही है।

न्यूनतम शुल्क में सतर्कता खुराक लगाई जा सकेगी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने बताया कि निजी अस्पतालों में न्यूनतम शुल्क में सतर्कता खुराक लगाई जा सकेगी। इसकी कीमत 375 रुपये रखी गई है।

उन्होंने कहा कि सभी निजी अस्पतालों में सतर्कता खुराक को लगाना अनिवार्य किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के स्तर पर 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों व फ्रंट लाइन वर्कर को सरकारी स्तर पर खुराक लगाना जारी रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!