Breaking News :
>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
ताज़ा खबरेंदेश

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अगस्त, 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान उपराष्ट्रपति की पत्नी सुदेश धनखड़ भी वहां मौजूद थीं। उपराष्ट्रपति सचिवालय और उपराष्ट्रपति धनखड़ दोनों ने ही  ट्विटर हैंडल पर इस मुलाकात की तस्वीर को साझा किया । बता दें कि जगदीप धनखड़ ने देश के 14वें उपराष्ट्रपति के तौर पर 11 अगस्त को शपथ ली थी।

विदित रहे कि आज सुबह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी उपराष्ट्रपति से उपराष्ट्रपति निवास में मुलाकात की थी।इससे पहले सोमवार को भारत के सालिसीटर जनरल तुषार मेहता ने भी उपराष्ट्रपति धनखड़ से उपराष्ट्रपति निवास में मुलाकात की थी जिसकी तस्वीर भी ट्वीट की गई है।

भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रत्याशी धनखड़ ने उपराष्ट्रपति चुनाव में 74.36 फीसद वोटों के साथ जीत हासिल की थी। गत छह उप राष्ट्रपति चुनाव में यह किसी प्रत्याशी द्वारा प्राप्त सबसे अधिक वोट है। धनखड़ को 528 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के खाते में 182 वोट गए। 

इससे पहले सोमवार शाम को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मु ने एट होम रिसेप्शन का आयोजन किया था। इसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति की पत्नी सुदेश धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्री डा. एस जयशंकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, डा. मनसुख मंडाविया, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और अन्य गणमान्य शामिल हुए थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आयोजित पहले रिसेप्शन में दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना भी शामिल हुए। इनके अलावा पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और माकपा नेता सीताराम येचुरी विपक्षी दलों के एकमात्र नेता भी शामिल हुए

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!