Breaking News :
>>वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी >>पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश>>मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन>>चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित>>गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर>>लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव>>कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन>>डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवायें देने के निर्देश>>जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण>>देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार>>BCI चेयरमैन के इस्तीफे की माँग को लेकर दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन>>कीव पर रूसी मिसाइल हमले में छ: लोगों की मौत, 33 घायल>>डिमटा बैंड के पास NH-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप>>‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज>>रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला नया वाहन>>सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक, वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर>>वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को अपने करियर की सफलता का पैमाना बनायें : उपराष्ट्रपति>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

कॉमनवेल्थ गेम में बेडमिंटन प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन के पिता ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्य सेन को स्वर्ण पदक जीतने पर फोन पर दी बधाई।

मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन की इस सफलता को बताया उनके माता-पिता की तपस्या का प्रतिफल।

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अगस्त, 2022, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देर सायं मुख्यमंत्री आवास में कॉमनवेल्थ गेम्स में बेडमिंटन प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन के पिता डी.के. सेन ने भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को फोन पर स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य ने अपनी खेल प्रतिभा से उत्तराखण्ड का ही नहीं देश का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने पिछली बार लक्ष्य से मुलाकात के दौरान उनसे लक्ष्य भेद कर आने को कहा था।

मुख्यमंत्री ने लक्ष्य से कहा कि उन्हें दृढ़ संकल्प लेकर आगे बढ़ना है। आसमान छूना है, झुकना नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी कहते है हमारे खिलाड़ियों को अपना रिकार्ड खुद ही तोड़ना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता की तपस्या का भी प्रतिफल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!