Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित>>राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या>>फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित ? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज>>पलटन बाजार में कपड़ों के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख>>‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव>>किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर तैयारियां तेज, हरिद्वार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम>>एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार
उत्तराखण्डदेहरादून

वात्सल्य योजना : लाभार्थियों के खातों में पहुँची सहायता राशि, बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया डिजिटल हस्तांतरण

मुख्यमंत्री धामी मामा और मैं बुआ के रुप में बच्चों के साथ हैं सदैव खड़े : रेखा आर्या

माह अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के लाभान्वित बच्चों के खातों में की गई कुल रूपये 549.09 लाख की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 16 नवम्बर 2023, देहरादून। आज यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने “मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना” के अंतर्गत PFMS के माध्यम से माह अगस्त में 6122, सितंबर माह में 6098 एवं अक्टूबर माह में 6083 लाभार्थियों को कुल रूपये 549.09 लाख की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया गया। बात दें कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत कोविड-19 महामारी एवं अन्य बीमारियों से माता/पिता/संरक्षक की मृत्यु के कारण जन्म से 21 तक के प्रभावित बच्चों को प्रतिमाह 3 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। विभागीय मंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी स्वयं मामा के रूप में और मैं बुआ के रूप में अपने बच्चों के साथ खड़े हैं।
हमारा प्रयास रहेगा कि हर जरूरतमंद बच्चे को इसका लाभ मिले, इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है और सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का बखूबी पालन करने को भी कहा गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारे बच्चों को यह चिंता करने की जरूरत नहीं है कि अब उनका क्या होगा क्योंकि वह स्वयं एक अभिवावक के रूप में उनके साथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मामा के रूप में और मैं बुआ के रूप में उनके साथ खड़े हैं। उनका प्रयास रहेगा कि हर बच्चे को इसका लाभ मिले इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है और सभी को अपनी जिम्मेदारी का बखूबी पालन करने को भी कहा गया है।

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि योजना के तहत अनाथ बच्चों को 21 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के जरिये दी जा रही है। साथ ही ऐसे बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा, खाद्य सामग्री, कौशल विकास, स्वास्थ्य सुविधा, शासकीय सेवाओं में क्षैतिज आरक्षण समेत अन्य प्रविधान भी किए गए हैं। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से ऐसे बच्चों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

इस अवसर पर सचिव हरि चंद सेमवाल, निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मुख्य परीवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!