Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादून

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों पर पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन न होने पर जताई नाराजगी, एक हफ्ते में प्रस्ताव बनाने के दिये निर्देश

जल्दी कैबिनेट में लाई जाएगी महिला नीति, महिलाओं के लिए होगी कराकर साबित : रेखा आर्या

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ ही बैठक, पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों का जल्दी पालन करने के दिये निर्देश

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को महिला कल्याण के लिए प्राप्त हुई धनराशि और महिला नीति का प्रस्ताव बनाने के दिये निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 16 नवम्बर 2023, देहरादून। आज अपने शासकीय आवास पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बाल विकास और महिला कल्याण की बैठक की। बैठक में मंत्री ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि महिला कल्याण के लिए जो लगभग 8 करोड़ धनराशि प्राप्त हुई है उसके लिए कार्ययोजना और जो नीति बननी है वह तैयार करें ताकि महिलाओं के लिए यह धनराशि काम आए।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अधिकारियों द्वारा कुछ कार्य कर लिए गए हैं लेकिन अभी भी काफी काम शेष हैं, जिस पर उनके द्वारा नाराजगी भी व्यक्त की गई है और अधिकारियों से कहा गया है कि जो भी नीति और कार्ययोजना बननी है उसे जल्दी पूर्ण करें क्योंकि उनके द्वारा लगभग एक माह पहले बैठक में यह सभी निर्देश दिए जा चुके हैं। ऐसे में किसी भी बैठक में दिए गए निर्देश का पालन न होना सही नहीं है।

साथ ही उन्होंने कहा कि जल्दी ही हम महिला नीति लाने जा रहे हैं जिसके बारे में भी अधिकारियों से कहा गया है कि इसका प्रस्ताव बनाये ताकि इसे जल्दी ही कैबिनेट के समक्ष लाया जा सके। उन्होंने कहा कि अभी यह नियोजन के स्तर पर बनी हुई है। इस नीति के बनने से हम अपनी उत्तराखंड की समस्त महिलाओं को सशक्त करने का काम करेंगे। उन्होंने नंदा गौरा योजना की प्रगति के बारे में भी जाना कि अभी तक कितने लाभार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करा लिया है और जिन्होंने नहीं किया तथा उन्हें किस प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस अवसर पर बैठक में सचिव हरि चंद सेमवाल, निदेशक प्रशांत आर्य, उनिदेशक विक्रम सिंह, मुख़्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!