Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रक्षाबंधन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने वन मंत्री हरक सिंह रावत को राखी बाँधी

  • उनके स्वस्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की
  • दोबारा कोटद्वार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अपील

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अगस्त 2021, रविवार, कोटद्वार। भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल और भाबर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रक्षाबंधन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में मातृशक्ति ने क्षेत्रीय विधायक एवं वन मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत को राखी बांधकर उनके स्वस्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर महिलाओं ने वन मंत्री से दोबारा कोटद्वार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अपील भी की।

वनमंत्री के सरकारी आवास में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वन मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहिन का एक दूसरे के प्रति प्रेम, स्नेह और समर्पण का त्योहार है। पिछले दो वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते हमने अपनों का खोया है। इसी कारण रक्षा बंधन का पर्व सामूहिक रूप में नहीं मना पाए।

वन मंत्री ने महिलाओं को जीवन के अंतिम सांस तक सम्मान और रिश्ते को निभाने का भरोसा दिया। इस दौरान वह भावुक भी हो गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष बीना रावत ने कहा कि डॉ० हरक सिंह रावत सरल, सौम्य और मृदुभाषी व्यक्तित्व के नेता हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय पटल पर कोटद्वार को नई पहचान दिलाई और कई विकास कार्य भी करवाए। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का भी प्रयास किया है। इस मौके पर महिलाओं ने वन मंत्री से दोबारा कोटद्वार विधानसभा से चुनाव लड़ने की माँग भी की।

कार्यक्रम के अंत में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आकस्मिक निधन पर दुःख जताते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित
की गई।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल, रश्मि सिंह, रेनू कोटनाला, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रानी नेगी, जिला महामंत्री शशिबाला केष्टवाल, बिमला शुक्ला, पूनम खंतवाल, गीता बुड़ाकोटी, शोभा बहुगुणा भंडारी, किरन काला, ऊषा थपलियाल, पूनम खंतवाल, अनीता शर्मा, पंकज भाटिया, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन, मीडिया प्रभारी धर्मवीर गुसाईं नीरूबाला खंतवाल, रितु चमोली, आशा डबराल आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन पूनम थपलियाल ने किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!