Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर चलता था गलत काम

  • 16 युवक और युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अगस्त 2021, रविवार, देहरादून। राजपुर रोड में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का गंदा धंधा चल रहा था।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने शनिवार रात राजपुर रोड पर दो सपा सेंटरों पर दबिश देते हुए 16 युवक और युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, जबकि सेंटर के संचालक फरार हैं। सेंटर के संचालक ने कोलकाता और दिल्ली से युवतियाँ बुलाई हुई थीं।

एएचटीयू के एसआई मोहन सिंह ने बताया कि स्पा सेंटरो में मसाज के नाम पर गलत काम होने की सूचना मिली थी। टीम ने राजपुर रोड पर सिटी सेंटर कॉम्पलेक्स में स्थित व्हाइट लोटस स्पा और एंजल स्पा पर छापेमारी की।

एंजेल स्पा के चार कमरों से चार युवती और 5 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

वहीं, व्हाइट लोटस स्पा से दो युवक और दो युवतियाँ आपत्तिजनक हालत में मिले। दोनों स्पा सेंटरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।

पकड़ी गयी छ: युवतियों ने बताया कि वह सभी स्पा में स्पा स्वामी राजा कुरेशी और उसकी पत्नी फरहा कुरेशी और उमेर राही के प्रलोभन देने पर अनैतिक कार्य करती हैं। इसके बदले मिलने वाली धनराशि का एक फिक्स्ड हिस्सा स्पा स्वामियों को दिया जाता है।

व्हाइट लोटस स्पा उमेर राही के नाम से रजिस्टर्ड है और एंजेल स्पा फरहा कुरेशी के नाम से रजिस्टर्ड है। तीनों आपस में पार्टनर हैं। स्पा में दो लड़के भी रखे गए थे, जिन्हें लिए लड़का भी रखा है, जिन्हें इस गोरखधंधे की पूरी जानकारी थी। वह भी इसमें सहयोगी थे।

मौके मोके पर पकड़े गए सात युवकों ने बताया कि स्पा में मसाज के दौरान युवतियां उन्हें अनैतिक कार्यों के लिए प्रलोभन देती हैं। मौके पर कोई भी लड़की थेरपिस्ट या मसाज से सम्बंधित कोई भी डिग्री नहीं दिखा पाई।

स्पा स्वामी राजा कुरेशी ने आगंतुक रजिस्टर में ग्राहकों की एंट्री नहीं कराई गई थी और किसी की भी आइडी नहीं ली गई । आरोपितों के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इन आरोपितों को किया गया गिरफ्तार :

टीम ने राजा कुरेशी निवासी 196 ओल्ड नेहरू कालोनी, सन्नी कोरी निवासी ईदगाह विंदाल कावली रोड, अंकित निवासी राजीव नगर (स्पा कर्मचारी), जसविंदर निवासी डोईवाला, वासुदेव शर्मा निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, सुशांत निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, सामर निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, योगेश निवासी ग्राम बेबल ज़िला महेंद्रगढ़ हरियाणा, नवीन निवासी केठल थाना रम्बल बागपत उत्तर प्रदेश, सोवित निवासी विकासनगर के अलावा छ: युवतियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें जेल भेज दिया है।

वहीं स्पा सेंटर के संचालक वांटेड फरहा कुरेशी निवासी ओल्ड नेहरू कालोनी और उमेर राही निवासी रिस्पना नगर नेहरू कालोनी फरार हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!