Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

डिस्कवरी चैनल पर आज शाम उत्तराखंड के एडवेंचर टूरिज्म से रूबरू होगी दुनिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 फरवरी 2021, शनिवार, देहरादून। डिस्कवरी चैनल पर उत्तराखंड का एडवेंचर टूरिज्म दुनियाभर में प्रसारित होगा। देशी-विदेशी पर्यटकों को तीर्थाटन से इतर उत्तराखंड के रोमांचक वातावरण से रूबरू कराने के लिए डिस्कवरी चैनल ने डॉक्यूमेंट्री तैयार की है। जिसमें उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने भी सहयोग लिया गया है। आज शाम सात बजे डिस्कवरी पर फिल्म का प्रसारण किया जाएगा।

हेल्थ एंड वेलनेस व एडवेंचर टूरिज्म विषय पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘एक्सप्लोर उत्तराखंड ‘ है। फिल्म में साहसिक खेलों के रोमांच को दर्शाया गया है। इसके साथ ही इस खास कार्यक्रम में दर्शकों को उत्तराखंड की सुंदरता के साथ आश्चर्यजनक दृश्यों को देखने का मौका मिलेगा। डिस्कवरी के अलावा यह डॉक्यूमेंटी टीएलसी चैनल, डी तमिल व टर्बो आइएनडी पर रात आठ बजे प्रसारित की जाएगी। वहीं, योगा व वेलनेस पर बनी एक अन्य डॉक्यूमेंट्री रविवार को शाम सात बजे से प्रसारित की जाएगी।  27 और 28 फरवरी को इन चैनलों पर डॉक्यूमेंट्री का पुन: प्रसारण किया जाएगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के आॢथक विकास के लिए पर्यटन क्षेत्र को मजबूत बनाना जरूरी है। यहां चारधाम समेत हरिद्वार, हेमकुंड जैसे कई धर्मस्थल हैं। ऐसे में डिस्कवरी चैनल के खास कार्यक्रम से देश-विदेश के लोग उत्तराखंड की सुंदरता से रूबरू हो सकेंगे।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि हमारा प्रयास उत्तराखंड के साहसिक खेलों की ओर पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करना है। जिससे वह उत्तराखंड में आकर रोमांच भरे खेलों से आनंदित हो सकें।  डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया की प्रबंध निदेशक दक्षिण एशिया मेघा टाटा ने दो भागों में बनी डॉक्यूमेंट्री के बारे बताते हुए कहा कि यह फिल्म उत्तराखंड राज्य और हिमालयन रेंज की सुंदरता को दर्शाती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!