Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद>>आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल>>देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति>>भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मेट्रो मैन ई० श्रीधरन आज होंगे भाजपा में शामिल; केरल विधानसभा चुनावों में बन सकते हैं पार्टी के उम्मीदवार

  • “मैं उन्हें (मोदी)] बहुत करीब से जानता हूं। वह बहुत ही ईमानदार, प्रतिबद्ध, देश हितों को लेकर भावुक, कठोर परिश्रमी और दूरदर्शी हैं” : ई० श्रीधरन 

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 फरवरी 2021, शनिवार। मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई. श्रीधरन आज भाजपा में शामिल होंगे। वह केरल भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन की अगुवाई में आज निकलने वाली विजय यात्रा के दौरान ई श्रीधरन पार्टी में शामिल होंगे। ई. श्रीधरन इस साल अप्रैल-मई में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार भी बनाए जा सकते हैं। श्रीधरन ने कहा है कि भाजपा ही उनकी क्षमताओं का सही इस्तेमाल कर सकती है। उन्होंने कहा है कि उनका लक्ष्य केरल में पार्टी को सत्ता में लाना है और अगर ऐसा होता है और पार्टी की ओर से कहा जाता है कि वे मुख्यमंत्री बनने के लिए भी तैयार हैं।

श्रीधरन ने कहा कि उनका मुख्य मकसद भाजपा को केरल में सत्ता में लाना है। अगर पार्टी सत्ता में आती है तो तीन से चार क्षेत्रों पर सबसे ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसमें बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचों का विकास, राज्य में उद्योग को वापस लाना और राज्य को कर्ज के जाल से बाहर निकालना शामिल है। इस साल अप्रैल-मई में केरल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

पद्मश्री और पद्म विभूषषण से सम्मानित ई० श्रीधरन ने तीनों कृषि सुधार कानूनों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आजकल यह फैशन बन गया है कि मोदी सरकार जो कुछ भी कर रही है, उसका विरोध करो। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि देश में कहीं भी कोई असहिष्णुता नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद पर बहस दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी विपक्षी दल बिना किसी मुद्दे के भाजपा का विरोध कर रहे हैं। अगर विपक्षी दलों का सरकार को समर्थन मिल जाए तो यह भारत के साथ ही विश्व के लिए बेहतर होगा।उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई सालों से जानते हैं। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने वहां कई परियोजनाओं पर काम किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!