Breaking News :
>>कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर>>मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण>>03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में छलांग लगाएगा पारा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

देहरादून। मैदानों के साथ ही तपिश से बेचैन पहाड़ों को फिलहाल राहत की संभावना नहीं है। उत्तरकाशी में पारा 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जबकि अल्मोड़ा में यह 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दो से तीन दिन पारे की रफ्तार और तेज होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। हालांकि एक जून की शाम को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना भी है।

सप्ताह भर पहले सुहावने मौसम का लुत्फ ले रहे प्रदेश में पारा कुलांचे भर रहा है। हरिद्वार, कोटद्वार, ऊधमसिंह नगर और रुड़की में यह 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। जनजीवन पर गरम हवा के थपेड़ों का असर दिख रहा है। दिन में सड़कों पर आवाजाही बेहद कम है तो बाजारों में भी चहल-पहल नजर नहीं आ रही है। इतना ही नहीं पर्वतीय शहर भी तपने लगे हैं।

मसूरी में तीन साल बाद पारा चोटी पर, दून गर्मी से बेचैन

मसूरी में तीन साल बाद मई में पारा सर्वाधिक स्तर पर पहुंचा। यहां तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 28.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दून में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। उधर, जौलीग्रांट में लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दून के जनजीवन पर भीषण गर्मी का असर दिख रहा है। दिन में सड़कों पर आवाजाही बेहद कम है तो बाजारों में भी चहल-पहल नजर नहीं आ रही है। इतना ही नहीं पर्वतीय शहर भी तपने लगे हैं। देहरादून शहर की प्रमुख सड़कें 11 बजे के बाद लगभग सूनी हो गई थी।

एक बजे शहर का तापमान 37.2 डिग्री पहुंचते ही पैदल चलने वालों की संख्या बहुत कम हो गई। शहर के गांधी पार्क में पेड़ों की छाया में दर्जनों लोग दोपहर तीन बजे तक बैठे रहे।

पहाड़ चढ़ रहे पारे ने बढ़ाई बेचैनी

शहर——————अधिकतम——-न्यूनतम

जोशीमठ—————25.9————14.8

अल्मोड़ा—————-35.3————11.7

नैनीताल—————-28.6————21.0

पिथौरागढ़————–31.5————15.5

मुक्तेश्वर—————29.8————15.5

चंपावत——————29.1———–14.9

अन्य प्रमुख शहरों का तापमान

देहरादून—————-39.7————20.3

मसूरी——————-28.3———–18.4

नई टिहरी————–29.0———–17.4

हरिद्वार—————-40.1————21.6

उत्तरकाशी————–37.3———–18.2

पंतनगर—————–40.7————21.9

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!