Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
मनोरंजन

इस बीमारी से जूझ रही हैं Kajol की मां Tanuja Mukherjee, जल्द कराना होगा ऑपरेशन

नई दिल्ली। बॉलीवुड की गुजरे जमाने की बेहतरीन अदाकारा तनुजा मुखर्जी (Tanuja Mukherjee) इस वक्त मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को तनूजा की बेटी काजोल (Kajol) को भी लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट भी किया गया था। काजोल की तस्वीर सामने आने के बाद से तनूजा की बीमारी को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, तनूजा को क्या दिक्कत थी है इस बारे में बुधवार तक कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन अब इस बारे में पता चल गया है कि तनूजा की किस बीमारी से जूझ रही हैं।

दरअसल, तनूजा को डाइवर्टीक्युलिटिस (Diverticulitis) नामक बीमारी हो गई है। ये एक तरह से पांचन तंत्र से जुड़ी बीमारी होती है। इस बीमारी में पाचन तंत्र यानी डाइजेस्टिव सिस्टम में इन्फेक्शन हो जाता है जिसकी वजह से पेट दर्द की काफी शिकायत रहती है और बुखार आता है। तनूजा फिलहाल इसी बीमारी से जूझ रही हैं और उन्हें इसका जल्द ऑपरेशन कराना होगा।

आपको बता दें कि कालोज के ससुर यानी अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का 27 मई को कार्डिएक अरेस्ट के कारण मुंबई में निधन हो गया।  वीरू देवगन के निधन के बाद से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक है। ऐसे में अब तनूजा की तबीयत बिगड़ जाना देवगन परिवार के लिए चिंता की बात है। काजोल के चेहरे पर ये चिंता साफ देखी जा सकती है। लीलावती अस्पताल के बाहर से काजोल की जो तस्वीरें सामने आई थीं उनमें वो काफी पेरशान दिख रही थीं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!