Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में तीन जिलों में बेटियों की कम संख्या की होगी जांच

उत्‍तराखंड में तीन जिलों में बेटियों की कम संख्या की होगी जांच

देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान’ पर खास फोकस करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि लिंगानुपात में 1000 बालकों पर 938 बालिकाएं हैं। अलबत्ता, चंपावत, चमोली व नैनीताल में यह अनुपात 900 से कम है। इसे देखते हुए तीनों जिलों में इसके कारणों की जांच पड़ताल के निर्देश दिए गए हैं। देखा जाएगा कि इन जिलों में किसी क्षेत्र विशेष में यह स्थिति है या फिर अन्य कोई कारण। कहीं ऐसा तो नहीं कि क्षेत्रों में दूसरी तरह के लोग तो सक्रिय नहीं। उन्होंने कहा कि जांच में सही तस्वीर सामने आ जाएगी।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में लिंगानुपात को बेहतर करने की दिशा में कार्य करने को कहा। उन्होंने केंद्र पोषित योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की दिशा में विभागीय अधिकारियों को तेजी से काम करने को कहा। अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्ति के लिए लगातार मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में कुपोषण की स्थिति चिंताजनक है वहां इसमें सुधार को तेजी से कदम उठाए जाएं। खासतौर पर हरिद्वार व उद्यमसिंहनगर और हरिद्वार पर फोकस करने को कहा गया, जहां कुपोषित बच्चों की संख्या क्रमश: आठ व छह हजार है। समीक्षा में बात सामने आई कि पर्वतीय जिलों में इस लिहाज से स्थिति बेहतर है।

मुख्यमंत्री ने नंदा गौरा कन्याधन योजना, टेक होम राशन, पोषण अभियान समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की। बाद में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने विभागीय प्रगति को संतोषजनक बताया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!