Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डनैनीतालफिल्म-जगत

फीचर फिल्म, वेबसीरीज, टीवी सीरीयल आदि के निर्माण के लिए उत्तराखण्ड को देश में हब के रूप में विकसित किया जायेगा : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड को फिल्म, पर्यटन के क्षेत्र में अनुकूल राज्य बनाना और राज्य में फिल्म उद्योग के माध्यम से अधिकाधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न कराना यही सरकार की प्राथमिकता

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 23 अक्टूबर 2023, नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बलरामपुर हाउस नैनीताल में हिमश्री फिल्म और डिज्नी+हॉटस्टार के संयुक्त तत्वाधान में बन रही वेबसीरीज ‘काफल’ की टीम को शुभकामनायें दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि काफल के सम्पूर्ण पौष्टिक गुणों को समेटते हुए उत्तराखंड की वास्तविकता को काफल वेबसीरिज में दर्शाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिनेमा समाज का दर्पण होता हैं जो उस क्षेत्र विशेष की समस्त गतिविधियों को फिल्म के जरिए आमजन के सम्मुख रखता है। उत्तराखंड अपनी नैसर्गिक सुंदरता, हिमालय पर्वत एवं नदियों से आच्छादित है उसी तरह यह वेबसीरीज अपने नाम के समान पहाड़ की भौगोलिक, सामाजिक, आधुनिक और सांस्कृतिक समरसता को समेटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने फिल्म निर्माताओं से उत्तराखंड की हसीन वादियों में आकर प्राकृतिक वातावरण का भरपूर लाभ उठाने के साथ ही फिल्म बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार को बेस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिला है। सरकार द्वारा ऑनलाइन अनुमति की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार अन्य राज्यों की फिल्म पॉलिसी का भी अध्ययन कर अधिक बेहतर बनाने की दिशा में कार्यरत और प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कुमाऊँनी, गढ़वाली एवं जौनसारी फिल्मों, वैबसीरीज आदि के लिए 50 प्रतिशत सबसीडी स्वीकृत की गई है। इससे स्थानीय कला एवं संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा साथ ही अनेक क्षेत्रों मे रोजगार का भी सृजन होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में उत्तराखण्ड शूटिंग के लिए एक प्रमुख स्थान बन चुका है। आने वाले वर्षाे में और अधिक फिल्मों का निर्माण उत्तराखण्ड में होने से होटल व्यवसायी के साथ ही पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों, टैक्सी कारोबारी व गाइडों को फायदा होगा।

कॉमेडी पर आधारित काफल वेबसीरीज उत्तराखंड के विभिन्न किरदारों को लेकर बनाई जा रही है। काफल एक प्रयास है पुनः उत्तराखंड से उत्तराखंडवासियों को जोड़ने का। वेबसीरिज में 150 स्थानीय कलाकार जुड़े है, साथ ही पहाड़ के संगीत, खूबसूरती को शो के जरिए विश्व को दिखाया जायेगा। काफल वेबसीरीज में दिव्येंदु शर्मा, मुक्ति मोहन, विनय पाठक, कुशा कपिला सहित अनेक कलाकार शामिल है। प्रेम मिस्त्री के कुशल निर्देशन में इस समूह में आयुषि, हेमंत पांडे और इश्तियाक खान जैसे कलाकार भी शामिल है।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी डॉ० योगेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी श्रीमती वंदना, एसएसपी पीएन मीणा के साथ ही काफल वेबसीराज के किरदार एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!