Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादून

बंगाली कॉलोनी नानकमत्ता में मुख्यमंत्री ने श्री श्री माँ दुर्गा मंदिर का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा नानकमत्ता क्षेत्र के विकास हेतु मिनी मास्टर प्लान बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्र/विजय दशमी/भैया दूज, गोवर्धन पूजा/राम नवमी की दी बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 23 अक्टूबर 2023, नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंगाली कॉलोनी, नानकमत्ता पहुंचकर श्री श्री मां दुर्गा मंदिर का लोकार्पण किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर के सौंदर्यीकरण, नानकमत्ता क्षेत्र के विकास हेतु मिनी मास्टर प्लान बनाने की भी घोषणा की। मन्दिर परिसर पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्मृति स्वरूप दुर्गा माता की प्रतिमा भेंट की।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी को भक्ति और शक्ति के प्रतीक दुर्गा महोत्सव, शारदीय नवरात्र, विजयादशमी, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। धामी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज उन्हें मां दुर्गा के इस भव्य मंदिर का उद्घाटन कर प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने बंगाली समाज का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, राजा राम मोहन राय सहित बंगाल के महान सपूतों को नमन किया, जिन्होंने समाज को एक नई राह दिखाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल की भूमि से निकले महान व्यक्तित्वों ने जब जैसी आवश्यकता पड़ी तब शस्त्र और शास्त्र से, त्याग और तपस्या से मां भारती की सेवा की है। उन्होंने कहा कि चेतना हो या अध्यात्म, विज्ञान हो या कला और संस्कृति हर क्षेत्र में बंगाल ने देश को प्रगति की राह दिखाई तथा पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व भारत की एकता और पूर्णता का पर्व भी है। बंगाल की दुर्गा पूजा भारत की इस पूर्णता को एक नई चमक देती है, नए रंग देती है, नया श्रृंगार देती है। ये बंगाल की जागृत चेतना का, बंगाल की आध्यात्मिकता का, बंगाल की ऐतिहासिकता का प्रभाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण का अभियान जारी है। तीन तलाक के खिलाफ कानून हो या फिर जनधन योजना में महिलाओं के नाम से खाते हो, स्वच्छ भारत के तहत शौचालय का निर्माण हो या फिर हर घर में रसोई गैस के सिलेंडर पहुंचाना हो, महिला आरक्षण हो या फिर महिला सुरक्षा की बात हो, सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए हैं। बेटी के जन्म से लेकर महिलाओं की सुरक्षा तक के लिए सरकार सजग है। उन्होंने आदि कैलाश, गुंजी और जागेश्वर सहित उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र में आकर मानसखंड को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में रहने वाले हमारे बंगाली परिवारों की अर्से से कई मांगें लंबित थी, जिसे हमारी सरकार ने पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज के बच्चों के प्रमाण पत्र से ’’पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाने और नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलाने का काम सरकार ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में बंग भवन बनाया जायेगा और विभाजन विभीषिका स्मृति स्थल भी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 8, 9 दिसंबर 2023 को देहरादून में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत अब तक हुए रोड शो में ₹55 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश के करार हो चुके हैं।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा, मेयर रामपाल सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ.प्रेम सिंह राणा, किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, मन्दिर कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र राय, रामू जोशी, शंकर राय, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!