Breaking News :
>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: वाहनों की टक्कर में बुलेट सवार दो छात्रों की मौत

सिविल लाइंस में जामुन रोड पर दोपहिया वाहनों की टक्कर में दो छात्रों की मौत हो गई। सड़क हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लिए हैं। वहीं स्कूटी सवार दोनों छात्रों को चोट नहीं आई और वे स्कूटी छोड़कर मौके से भाग गए।

पुलिस के मुताबिक सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के डबल फाटक निवासी संजय ट्रांसपोर्ट कारोबारी हैं। उनका बेटा रक्षित शहर के एक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। वहीं सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानीपुरम निवासी राजीव की अनाज मंडी में परचून की दुकान है। राजीव का बेटा प्रणव भी रक्षित के साथ उसी स्कूल में इंटर का छात्र है।

दोनों छात्र बुलेट से ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। जैसे ही इनकी बुलेट जामुन रोड पर पहुंची तो स्कूटी से टक्कर होने के बाद बुलेट पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बुलेट सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घायल रक्षित और प्रणव को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। जहां पर चिकित्सकों ने रक्षित और प्रणव को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के स्वजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लिए हैं। हादसे के बाद दोनों छात्रों के परिवार में मातम छाया है।

सिविल लाइन कोतवाली के एसएसआइ प्रदीप कुमार ने बताया कि स्कूटी पर सफीपुर निवासी दो लड़के सवार थे। दोनों एक इंटर कॉलेज के छात्र हैं। पुलिस को पता चला कि उनकी स्कूटी का तेल खत्म हो गया था। वे स्कूटी मोड़ कर वापस जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बुलेट उनकी स्कूटी से टकराने के बाद पेड़ से टकराई थी। छात्रों ने बताया कि हादसे के बाद दोनों डर कर वहां से भाग गए थे। हादसे में दोनों छात्रों को किसी तरह की चोट नहीं आई है।

रक्षित के जन्मदिन मनाने की चल रही थी तैयारियां 

सड़क हादसे को लेकर शहर में मातम का माहौल है।  छात्रों की मौत से दोनों परिवार के लोगों पर दुख का पहाड़ टूट गया। बताया गया है कि सड़क हादसे में मारे गए छात्र रक्षित का 5 फरवरी को जन्मदिन था। जन्मदिन के दिन जागरण का भी आयोजन होना था। जिसे लेकर परिवार में खुशी का माहौल था, जो मातम में बदल गया। बताया गया कि दिल्ली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट को इस आयोजन के लिए बुक किया था। इसके विपरीत होनी को कुछ और ही मंजूर था। दोनों परिवार सदमे में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!