Breaking News :
>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन
देश

चीन में कोरोना वायरस से अब तक 361 लोगो की मौत

चीन में महामारी की शक्ल ले चुका कोरोनो वायरस से मरने वालों की संख्या रविवार को 57 मौतों के साथ 361 हो गई। अबतक 17,205 मामलों की पुष्टि हो गई है। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि 2 फरवरी को देश भर में कोरोनोवायरस के 2,829 नए मामले सामने आए। 243 नागरिकों और स्थायी निवासियों को सोमवार को वुहान से एक ऑस्ट्रेलियाई सरकार के चार्टर्ड विमान से वापस ऑस्ट्रेलिया लाया गया।

ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मारिज पायने ने कहा कि 243 नागरिकों और स्थायी निवासियों को सोमवार को वुहान से एक ऑस्ट्रेलियाई सरकार के चार्टर्ड विमान से वापस लाया गया। इनका ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिमी तट से दूर हिंद महासागर में एक दूरदराज के द्वीप पर एक डिटेंशन सेंटर में 243 लोगों को निगरानी में रखा जाएगा।

– चीन के अर्थव्यवस्था पर वायरस का नकारात्मक प्रभाव  पड़ा है।  विशेष रूप से खपत पर इसकी मार पड़ी है। देश के राज्य योजनाकार के  उपाध्यक्ष ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। चीन के राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के लियान वेइलियांग ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रकोप से होने वाला प्रभाव कम समय  के लिए होगा और  चीन आर्थिक प्रभाव को कम करने में पूरी तरह से सक्षम है।

– चीन में साल 2019 में वार्षिक आधार पर औद्योगिक लाभ में 3.3% की गिरावट दर्ज की गई है। इसका कारण अमेरिका चीन ट्रेड वॉर बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस के कारण आंकड़े और खराब होंगे।अर्थशास्त्रियों के अनुसार इससे साल 2020 के पहले चरण में आर्थिक वृद्धि को नुकसान पहुंचेगा।

– स्पुतनिक ने बताया कि रूस ने कोरोना वायरस को लेकर चिंताओं के कारण तीन फरवरी से चीन के साथ यात्री ट्रेन सेवा पर रोक लगा दी है।

– अमेरिका में अबतक कोरोना वायरस के 9 मामले सामने आ गए हैं। कैलिफोर्निया में चार, इलिनोइस में दो और मैसाचुसेट्स, वाशिंगटन और एरिज़ोना में एक-एक मामले की पुष्टि हुई है।

– चीन के स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि 2,296 मरीज गंभीर स्थिति में हैं और 21,558 लोगों को वायरस से संक्रमित होने का संदेह है।

– समग्र पुष्टि के मामले 17,205 तक पहुंच गए। रविवार को भी, 186 मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गए, और 147 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

– चीन के स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि रविवार को  56 मौत वायरस के केंद्र हुबेई प्रांत में हुई और वहीं एक व्यक्ति की मौत दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगकिंग में हुई। रविवार को कुल 5,173 नए संदिग्ध मामले सामने आए।

– चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि देशभर में कोरोना वायरस के 2,829 नए मामले 2 फरवरी को पुष्टि हुई। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 17,205 हो गई। रविवार को दर्ज की गई 57 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 361 हो गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!