Breaking News :
>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: सात साल बाद मसूरी में तीन बार बर्फबारी

इस बार पहाड़ों की रानी मसूरी पर कुदरत मेहरबान है। सात साल में यह पहला मौका है जब मसूरी में जनवरी में तीन बार हिमपात हो चुका है। अभी जनवरी के तीन सप्ताह ही बीते हैं, उम्मीद जताई जा रही है कि अभी मसूरी पर मौसम की मेहरबानी जारी रहेगी।

देहरादून स्थित राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 की जनवरी में यहां तीन बार बर्फबारी हुई। उसके बाद यह क्रम एक या दो बार ही रहा, जबकि वर्ष 2015 और 2017 में यहां हिमपात नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि मौसम में आया यह बदलाव एक अच्छा संकेत है। बिक्रम सिंह के अनुसार लंबे समय बाद पश्चिमी विक्षोभ के अति सक्रिय होने के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में प्रचुर मात्रा में पानी वाले बादल विकसित हुए, जिन पर शीत हवाओं केदबाव के कारण भारी बर्फबारी की संभावना बनी। आम तौर पर बादलों में कम पानी होने से पूरे सीजन में 2500 मीटर से कम ऊंचाई की पहाडिय़ों पर बर्फबारी नहीं हो पाती। पिछले कुछ वर्षों में यह देखने को मिला है कि उच्च हिमालयी चोटियों पर तो अच्छी बर्फबारी हुई, लेकिन मसूरी, नैनीताल जैसे निचली पहाड़ि‍यां वंचित रहीं।

प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह तक जारी रही। इस दौरान बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री के साथ ही रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार बर्फबारी भी हुई। ताजा बर्फबारी के बाद प्रदेश में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे समेत 15 सड़कें बंद हैं। मौसम के इस मिजाज से पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। कुमाऊं के मुक्तेश्वर में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है तो चमोली के जोशीमठ और मसूरी में यह शून्य के करीब है। सर्द हवाएं लोगों को बेचैन कर रही हैं।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर———-अधि.———-न्यून.

देहरादून——–21.3———-8.1

उत्तरकाशी—-11.6———-2.4

मसूरी———-11.7———-0.2

टिहरी———-10.2———-1.0

हरिद्वार——-18.3———-8.4

जोशीमठ——–08.4———-0.4

पिथौरागढ़——11.9———-3.7

अल्मोड़ा——–12.1———-1.8

मुक्तेश्वर——–07.0——–(-1.3)

नैनीताल——–11.4———-3.0

यूएसनगर——18.0———-8.9

चम्पावत——-10.6———-1.7

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!