Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
देश

इमरान खान से मिले डोनाल्ड ट्रंप, कहा हम भारत और पाकिस्तान के संबंध में कश्मीर को लेकर सोच रहे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के घटनाक्रम पर उनकी करीबी नजर है और अगर जरूरी हुआ तो वह मदद करने के लिए तैयार हैं। लेकिन ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि वह किस तरह मदद करेंगे।

कर सकते हैं तो निश्चित तौर पर करेंगे मदद: ट्रंप

दावोस में विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक से इतर ट्रंप की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात हुई। मुलाकात से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘व्यापार बहुत-बहुत ज्यादा अहम होने जा रहा है.. और हम लोग कुछ सीमाओं पर भी साथ काम कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच जो चल रहा है उसके संदर्भ में हम कश्मीर के बारे में भी बात करेंगे। अगर हम मदद कर सकते हैं तो निश्चित तौर पर मदद करेंगे।’

वहीं, इमरान खान ने कहा, ‘निश्चित तौर पर मुख्य मुद्दा अफगानिस्तान है क्योंकि यह अमेरिका और पाकिस्तान दोनों की चिंता का विषय है। हम दोनों ही वहां शांति और तालिबान व सरकार से वार्ता के जरिये सुचारू परिवर्तन चाहते हैं।’

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से जब पूछा गया कि क्या वह आने वाले समय में पाकिस्तान दौरे पर जाएंगे तो उन्होंने सवाल को सीधे तौर पर टाल दिया और कहा कि अभी तो हम (वह और इमरान खान) साथ-साथ बैठे हुए हैं।

ट्रंप पहले भी दे चुके हैं ऐसा बयान

मालूम हो कि पिछले साल अगस्त में भी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर भारत चाहेगा तो वह कश्मीर मामले में मध्यस्थता करने को तैयार हैं। हालांकि भारत के कड़े प्रतिवाद के बाद उन्होंने कहा था कि इस मामले को भारत और पाकिस्तान को द्विपक्षीय स्तर पर सुलझाना चाहिए।

गौरतलब है कि दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे वक्त हुई है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है और इमरान कश्मीर मुद्दे पर वैश्विक स्तर पर सहयोग प्राप्त करना चाहते हैं। इसके पहले दोनों नेताओं के बीच पिछले साल सितंबर में भी संयुक्त राष्ट्र महासभा में मुलाकात हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!