Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

गुरुवार को उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के 21 नए मरीज मिले, 6 की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जून 2021, शुक्रवार, देहरादून। प्रदेश में गुरुवार को 21 और व्यक्तियों में फंगस की पुष्टि हुई और छह मरीजों की मौत हुई है। इस तरह यहां पर अब तक फंगस के 356 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 56 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 31 मरीज ठीक हो चुके हैं। देहरादून जनपद में फंगस के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। एम्स ऋषिकेश में ही अब तक इस बीमारी से पीड़ित 220 मरीज भर्ती हो चुके हैं। वहीं हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में 34, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में 27, दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में 19 और मैक्स अस्पताल में 10 मरीज भर्ती हो चुके हैं। नैनीताल में भी फंगस के 32, हरिद्वार व उत्तरकाशी में दो-दो और ऊधमसिंह नगर में एक मामला सामने आ चुका है।

हिमालयन हास्पिटल जॉलीग्रांट में फंगस के कुल 34 केस आ चुके हैं। इसमें से अभी तक उपचार के बाद डिस्चार्ज होने वाले रोगियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है, जबकि सात की उपचार के दौरान मृत्यु हुई। नोडल अधिकारी डॉ. संजॉय दास के मुताबिक अब तक आए कुल 34 मरीजों में से 18 मरीज 12 उत्तराखंड, पांच उत्तरप्रदेश, एक पंजाब के हैं। 18 में दो एस्परजिलोसिस से भी संक्रमित हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इनका उपचार चल रहा है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में अब तक एस्परजिलोसिस के 11 मामले सामने आए थे। वहीं हिमालयन हास्पिटल में भी एस्परजिलोसिस संक्रमित दो मरीज भर्ती किए गए हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में फंगस संक्रमित 208 मामले सामने आये थे। इनमें 11 मरीज एस्परजिलोसिस संक्रमण से ग्रसित है। इनमें भी छह मरीज ऐसे हैं जिनमें एस्परजिलोसिस और म्यूकर माइकोसिस दोनों संक्रमण पाए गए हैं। अब हिमालयन हास्पिटल जौली ग्रांट में भी दो मरीजों में एस्परजिलोसिस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!