Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“​भाजपा सरकार ने पारदर्शिता के साथ दिया युवा हाथों को रोजगार” : मदन कौशिक

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जून 2021, शुक्रवार, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ युवा बेरोजगारों को रोजगार दिया है। नौकरियों की बंदरबांट नहीं की। अभी तक सरकारी, गैर सरकारी, स्थायी व अस्थायी रूप से सात लाख से अधिक व्यक्तियों को रोजगार दिया जा चुका है। सरकार जल्द ही बड़े पैमाने पर सरकारी एवं गैर सरकारी पदों पर भर्तियां करने जा रही है।

गुरुवार को एक बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लगभग डेढ़ साल से कोरोना के कारण हर तरह की सरकारी, गैर सरकारी और व्यावसायिक गतिविधियां ठप पड़ी हैं। बावजूद इसके प्रदेश में किसी भी संविदा अथवा आउटसोर्स कार्मिक की सेवा को समाप्त नहीं किया गया है, बल्कि सरकार उनके लिए रोजगार सृजन की नई योजनाएं लेकर आई है।

कांग्रेस के रोजगार संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार में नौकरियों की बंदरबांट के आरोप लगे थे। तब चहेतों को रेवड़ि‍यों की तरह सरकारी नौकरी बांटने और पिछले दरवाजे से हुई नियुक्तियों को लेकर जम कर हंगामा हुआ था। कांग्रेस शासनकाल में बेरोजगारों के साथ केवल छलावा हुआ। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की सरकार पूर्ण पारदर्शिता से सबका साथ, सबका विकास की भावना से कार्य कर रही है।

भाजपा ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने का एतिहासिक कार्य किया है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रोजगार के वर्ष 2017 से 2020 तक के वर्षवार आंकड़े देते हुए कहा कि इस अवधि में सरकार ने 712837 रोजगार सृजित कर बेरोजगारों को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार कोरोना से आम लोगों की रक्षा के लिए लड़ रही है। विपक्ष को भी आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति को छोड़कर सेवा कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। सरकार हर व्यक्ति के जीवन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और रोजगार की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!