Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड : सात महीने के लॉकडाउन के बाद आज से खुले स्कूल, शुरू हुई 10वीं और 12वीं की कक्षायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 नवम्बर 2020, सोमवार। करीब सात महीने बाद प्रदेशभर के स्कूल सोमवार से खुल गए हैं। पहले चरण में बोर्ड परीक्षाओं वाले 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को स्कूल बुलाया गया है। स्कूल खोलने को लेकर शासन की ओर से एसओपी जारी की गई है। जिसका सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।

[box type=”shadow” ]श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल बॉम्बे बाग में 10वीं व 12वीं के 204 में से एक मात्र छात्रा पहुंची स्कूल

कोरोना संक्रमण को लेकर अभी अभिभावकों के मन में इस वैश्विक बीमारी को लेकर खौफ कम नहीं हुआ है। करीब सात महीने बाद सोमवार को खुले स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बहुत कम देखी गई। पथरीबाग स्थित श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल बॉम्बे बाग में 10वीं व 12वीं के 204 छात्र- छात्राओं में से केवल एक छात्रा स्कूल पहुचीं। प्रधानाचार्य शोभा बोरा ने बताया कि स्कूल में 114 छात्र 10वीं व 90 छात्र-छत्राएं 12वीं बोर्ड परीक्षा के हैं। लेकिन इनमें से केवल एक 12वीं की छात्रा के अभिभावक ने लिखित में बेटी के स्कूल आने की सहमति दी है। सोमवार को अभी तक कोई भी छात्र स्कूल नहीं पहुचा है। तबकी सभी शिक्षक मौजूद हैं।[/box]

रविवार को मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। इसे देखते हुए स्कूलों में कोरोना संक्रमण रोकने के सभी उपायों का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कक्षाओं में शारीरिक दूरी नियम का पालन भी अनिवार्य है।

गेट पर सैनिटाइजर का उपयोग भी करना होगा। सभी स्कूलों में कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन हो, इसके लिए शिक्षा निदेशालय को निर्देशित किया जा चुका है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अभी सरकार की प्राथमिकता बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए 10वीं व 12वीं की कक्षाओं को शुरू करना है। इसके बाद छोटी कक्षाओं का शुरू करने पर विचार किया जाएगा।

[box type=”shadow” ]स्कूल में इन बातों का रखना होगा ख्याल

  • किसी भी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्रा को बिना मास्क स्कूल में एंट्री नहीं मिलेगी।
  • विद्यालय प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
  • छात्र-छात्राओं को अभिभावक के सहमति पत्र भी साथ लाना होगा।
  • स्कूल परिसर में सुबह एवं शाम दोनों समय सैनिटाइजेशन करवाना होगा।
  • प्रबंधन को बाथरूम, कक्षा-कक्ष और विद्यालय परिसर को साफ सुथरा रखना होगा।
  • स्कूलों में प्रार्थना सभा, खेल आयोजन या अन्य सामूहिक आयोजन नहीं होंगे।
  • आवसीय स्कूलों में कोरोना निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी।[/box]

सभी केंद्रीय विद्यालय भी खुलेंगे दो शिफ्टों में बुलाए जाएंगे छात्र

सरकारी स्कूलों के अलावा सभी केंद्रीय विद्यालय भी खुलने जा रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय संभाग की उपायुक्त मीनाक्षी जैन ने बताया कि सरकार के आदेश के अनुसार सभी केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे। हालांकि 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं को दो अलग-अलग शिफ्ट में बुलाया जाएगा। पहली शिफ्ट में 9:00 से 11:30 के बीच दसवीं कक्षा के छात्र छात्रओं की पढ़ाई होगी। दूसरी शिफ्ट में 12:00 से 2:30 के बीच 12वीं के छात्र छात्राओं को बुलाया गया है। बताया कि एक कक्षा में हर स्कूल के क्लास रूम का साइज देखते हुए 12 से अधिकतम 18 छात्र-छात्राएं एक साथ पढ़ाई कर सकेंगे।

[box type=”shadow” ]ज्यादातर आवासीय स्कूल फिलहाल बंद रहेंगे

देहरादून के ज्यादातर प्रतिष्ठित स्कूल फिलहाल बंद ही रहेंगे। आवासीय स्कूलों की बात करें तो अभी तक केवल वेल्हम ब्वायज को ही स्कूल खोलने की अनुमति मिली है। वहीं हिम ज्योति स्कूल ने भी शिक्षा विभाग को अपने स्कूल में निरीक्षण की अर्जी लगा दी है। उधर, द दून स्कूल 29 नवंबर से खुलने की घोषणा पूर्व में ही कर चुका है। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी वाईएस चौधरी ने बताया कि अभी मात्र इन्हीं दो आवासीय स्कूलों की ओर से अर्जी दी गई थी। हिम ज्योति स्कूल में भी जल्द टीम भेज दी जाएगी। दिवसीय स्कूलों की बात करें तो सेंट जोसेफ, ब्राइटलैंड, सेंड जूड्स समेत अन्य प्रतिष्ठित स्कूल फिलहाल बंद ही रहेंगे। स्कॉलर्स होम ने आज से बोर्ड कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए स्कूल खोलने का फैसला लिया है। स्कॉलर्स होम की चेयरमैन छाया खन्ना ने बताया कि यह एक एक्सपेरिमेंट है। अगर छात्र स्कूल आने में रुचि दिखाते हैं, तब ही स्कूल आगे भी खोला जाएगा।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!