Breaking News :
>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
ताज़ा खबरेंदेश

भारत की पाकिस्‍तान को चेतावनी, दो टूक शब्दों में कहा, “गिलगिट बाल्टिस्‍तान हमारा हिस्‍सा, इसे तुरंत खाली करो”

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 नवम्बर 2020, सोमवार। गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवें प्रांत का दर्जा देने की पाकिस्तान की हरकत पर भारत ने सख्त आपत्ति जताई है। भारत ने दो टूक शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान उन इलाकों से बाहर निकल जाए, जिन पर उसने अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से गिलगिट बाल्टिस्तान को प्रांत का दर्जा देने के एलान का भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़े शब्दों में विरोध किया है।

गुलाम कश्मीर हमारा अभिन्‍न हिस्‍सा 

मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत अपने किसी भी क्षेत्र की स्थिति बदलने की पाकिस्तान की कोशिश को खारिज करता है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी क्षेत्र हमारा अभिन्न अंग हैं और रहेंगे। इनमें गुलाम कश्मीर भी शामिल है। अवैध तरीके से कब्जाए गए इन इलाकों पर पाकिस्तान सरकार का कोई अधिकार नहीं है। पाकिस्तान के छल से इन क्षेत्रों में मानवाधिकारों के उल्लंघन की उसकी करतूतें नहीं छिप सकती हैं।

इलाका खाली करे पाकिस्‍तान 

श्रीवास्तव ने कहा कि इन इलाकों की स्थिति बदलने से बेहतर है कि पाकिस्तान तत्काल अपने अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों से बाहर निकल जाए। पाकिस्तान ने दुनिया को धोखा देने के लिए गिलगिट बाल्टिस्तान में विधानसभा चुनाव कराने का भी एलान किया है। इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को क्षेत्र में चुनाव कराने की अनुमति दी थी। इस फैसले के बाद भारत ने वरिष्ठ पाकिस्तानी राजनयिक के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी।

स्थिति को बदलने की कोशिश स्‍वीकार नहीं 

श्रीवास्‍तव ने कहा कि पाकिस्‍तान की ओर से इस क्षेत्र में की गई छेड़छाड़ की कोशिशें वहां सात दशकों से अधिक समय से रह रहे लोगों को आजादी से वंचित कर सकती हैं। सन 1947 में जम्मू और कश्मीर के भारतीय संघ में शामिल होने के बाद से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के साथ साथ तथाकथित गिलगिट बाल्टिस्‍तान का समूचा क्षेत्र कानूनी रूप से भारत के अभिन्न अंग हैं। पाकिस्‍तान गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों के मानवाधिकारों को नहीं कुचल सकता है। इन भारतीय क्षेत्रों की स्थिति को बदलने की पाकिस्‍तान की कोई भी कोशिश सहन नहीं की जाएगी…

पाकिस्‍तानी सेना की नापाक हरकत 

दरअसल, पाकिस्तान में गिलगिट बाल्टिस्‍तान इलाके को सेना देश का पांचवां राज्य बनवाने पर काम कर रही है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, वहां बाहरी लोगों को बसाकर जनसंख्या का अनुपात बदला जा रहा है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की इस साजिश के पीछे चीन काम कर रहा है। हाल के दिनों में भारत के खिलाफ चीन पाकिस्‍तान की तमाम कोशिशों की रिपोर्टें भी सामने आ चुकी हैं।

दोनों देशों में टकराव की आशंका 

ऐसे में जब भारत पहले ही साफ कर चुका है कि गुलाम कश्मीर की स्थिति बदलने की कोई भी कोशिश स्वीकार नहीं की जा सकती है। इमरान खान के इस फैसले से भारत और पाकिस्‍तान के बीच टकराव की आशंका पैदा हो गई है। हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने वहां चुनाव कराने का भी एलान किया है। भारत ने पाकिस्‍तान के उस कदम की भी तीखी आलोचना की थी।

इसलिए बेचैन है इमरान सरकार

गिलगिट बाल्टिस्तान को लेकर इमरान खान की बेचैनी के कई कारण हैं। हाल ही में सऊदी अरब ने गुलाम कश्मीर को पाकिस्तान के नक्शे से बाहर कर दिया है। दूसरी ओर, इलाके में उनकी सरकार को तीखे विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। गिलगिट बाल्टिस्तान को प्रांत बनाने की सुगबुगाहट से ही वहां प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया था। इस फैसले के विरोध में आठ अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट और स्टूडेंट लिबरेशन फ्रंट की अगुआई में भारी प्रदर्शन हुए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!