Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मोस्ट फिल्म फ्रेंडली पुरस्कार प्राप्त हुआ

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

उत्तराखण्ड को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत Most Film Friendly (Special Mention) पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
इस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने फिल्म निर्माण को लेकर निर्माताओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में जो फिल्म नीति बनाई है, वो कारगर साबित हो रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी अनेक बार उत्तराखण्ड को फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिल चुका है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मोस्ट फिल्म फ्रेंडली (स्पेशल मेंशन) पुरस्कार प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान उत्तराखंड देश में फिल्मों व धारावाहिकों की शूटिंग के लिए पसंदीदा स्थल के रूप में उभरा है।

फिल्मों व धारावाहिकों की शूटिंग के लिए अनुकूल माहौल यहाँ उपलब्ध है

उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता बरबस फिल्मकारों को यहाँ शूटिंग के लिए आकर्षित करती है। फिल्मों व धारावाहिकों की शूटिंग के लिए अनुकूल माहौल यहां उपलब्ध है। उत्तराखंड की फिल्म नीति से आकर्षित होकर पिछले 5 वर्षों के दौरान ही छह सौ से अधिक फिल्मों व धारावाहिकों की यहां शूटिंग हुई है। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान के अनुसार उत्तराखंड फिल्मकारों के लिए पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन बना हुआ है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2015 से लेकर अब तक उत्तराखंड में शूटिंग के लिए कुल 784 फिल्म अनुमति प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। अभी तक उत्तराखंड को बेस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के अंतर्गत तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में उत्तराखंड शूटिंग के लिहाज से फिल्म हब बनने जा रहा है। इससे उत्तराखंड में रोजगार के साधन बढऩे के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी भारी वृद्धि हो रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही यह सभी देवभूमिवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यहां फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है। विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने कहा कि राज्य में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

फिल्म सिटी के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है। फिल्म नीति में और अधिक सुधार किए जा रहे हैं। इसमें अब ओटीटी प्लेटफार्म को भी शामिल किया जा रहा है।

उत्तराखंड ने नवाचार में हिमालयी राज्यों में बेहतर प्रदर्शन कर लोहा मनवाया है

उत्तराखंड ने नवाचार में हिमालयी राज्यों में बेहतर प्रदर्शन कर लोहा मनवाया है। नीति आयोग की ओर नवाचार को लेकर जारी इंडिया इनोवेशन इंडेक्स की समग्र रैंकिंग में प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा है। पहला स्थान मणिपुर ने प्राप्त किया है। पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों की समग्र रैंकिंग के अनुसार मणिपुर 19.39 अंकों के साथ पहल स्थान पर है।

उत्तराखंड 17.67 अंकों के साथ दूसरे और 16 अंकों के साथ मेघालय तीसरे स्थान पर रहा है। अरुणाचल प्रदेश 15.46 अंकों के साथ चौथे और हिमाचल 14.62 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। सिक्किम ने 13.85 अंक प्राप्त कर छठा स्थान हासिल किया है। मिजोरम, त्रिपुरा, असम और नागालैंड क्रमश: सातवें, आठवें, नौवें और 10वें स्थान पर हैं।

नीति आयोग ने इनोवेशन इंडेक्स में राज्यों का आकलन पांच मापदंडों पर किया। मानव संपदा, निवेश, शिक्षित-प्रशिक्षित कार्मिक, व्यापार का वातावरण और सुरक्षित एवं विधिक वातावरण के पैमाने पर आकलन में पर्वतीय राज्यों में उत्तराखंड ने उत्साह के साथ कदम आगे बढ़ाया है।

प्रदेश में शिक्षित मानव संपदा, निवेश और व्यापार के लिए वातावरण अपेक्षाकृत अच्छा पाया गया है। व्यापार व उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों ने राज्य की रैंकिंग को बेहतर बनाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!