Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

गंगोत्री हाईवे पर कांवड़ यात्रियों का ट्रक सड़क पर पलटा, 4 यात्री घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2022, शनिवार, उत्तरकाशीगंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान हर्षिल जांगला पुल के पास  कांवड़ यात्रियों का एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। ट्रक सड़क पर पलट गया। घटना की सूचना पाकर थाना हर्षिल से पुलिस फोर्स रवाना हुई और राहत बचाव कार्य किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वाहन में 15 लोग सवार थे, जिसमें से चार लोगों को हल्की चोट आई है। जिन्हें उपचार हेतु सेना के चिकित्सालय हर्षिल में उपचार के लिए भेजा गया है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा गया है। बताया कि यहां कांवड़ यात्री जल भरने के लिए जा रहे थे कि तभी इनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन कांवड़ यात्री घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। एक हादसे के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंद्रलोक प्रेमनगर दिल्ली निवासी कावंड़ यात्री सुल्तान (17) अपने दोस्त नंदू के साथ हरिद्वार से जल लेकर वापस जा रहे थे। गुरुवार रात को रुड़की बाईपास से कुछ आगे पहुंचने पर सुल्तान शौच के लिए जाने लगा। इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में सुल्तान घायल हो गया। उसके दोस्त नंदू ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से निकल गया। अस्पताल में सुल्तान की हालत गंभीर बनी है। वहीं दूसरी तरफ मोहम्मदपुर बुजुर्ग थाना लक्सर 19 जुलाई की रात गंगाजल लेकर वापस जा रहे थे। इसी बीच कोर कालेज के पास पीछे से आई एक जेसीबी ने इन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों कांवड़ यात्री घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी है। मामले में पुलिस ने मिरगपुर देवबंद निवासी संदीप कुमार की तहरीर पर जेसीबी चालक मनीष कुमार निवासी ककरौली जिला मुजफ्फरनगर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!