Breaking News :
>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: विरोध में सड़कों पर उतरे लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस अलर्ट

उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बढ़ते बवाल को देखते हुए उत्तराखंड में एक बार फिर अलर्ट जारी किया गया। पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने जिलों के कप्तानों को उत्तर प्रदेश से लगती सीमाओं पर चेकिंग तेज करने और सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने उत्पात करने वालों से सख्ती से निपटने का फरमान भी जारी किया है।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लगातार बढ़ रहे विवाद को लेकर उत्तराखंड में फिलहाल स्थिति अभी सामान्य है। लेकिन जिस तरह पड़ोसी राज्य में विवाद की स्थिति बन रही है, उसे देखते हुए सूबे में भी पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। पुलिस अब देहरादून समेत राज्य के विभिन्न जनपदों में सीएए को लेकर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों की जानकारी जुटाने के साथ उनके आयोजकों से भी संपर्क कर रही है, ताकि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे। हालांकि एहतियात के तौर पर ऐसे प्रदर्शनों और रैलियों के साथ पर्याप्त संख्या में फोर्स की तैनाती करने का भी निर्देश कप्तानों को दिया गया है। वहीं, शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज के मद्देनजर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस को गश्त करते रहने को कहा गया है। पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही गड़बड़ी करने वाले तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई को भी निर्देशित किया गया है।

सोशल मीडिया की निगरानी तेज

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेजों पर पुलिस गहन छानबीन कर रही है। आपत्तिजनक और विवादित पोस्ट डालने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ऐसे पोस्ट को भी हटा दिया जा रहा है।

सीएए पर विवादित टिप्पणी करने वाला सिपाही निलंबित

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने वाले उत्तरकाशी के सिपाही को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया। आरोपित सिपाही की पोस्ट के बाद मुस्लिम समुदाय ने देहरादून में कोतवाली में हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) ने एसएसपी उत्तरकाशी को सिपाही पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था।

उत्तरकाशी में तैनात सिपाही उमेश गिरी ने बुधवार को देर शाम फेसबुक पर सीएए को लेकर तीन-चार विवादित पोस्ट कर दिए। देहरादून में रह रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों की इन पोस्ट पर नजर पड़ी तो वह आक्रोशित हो गए। देर रात दर्जनों लोग नगर कोतवाली पहुंचे और आरोपित सिपाही पर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने यह सूचना एसएसपी अरुण मोहन जोशी को दी। एसएसपी ने पुलिस मुख्यालय को प्रकरण की जानकारी देने के साथ मुस्लिम समुदाय को आरोपित पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब जाकर लोग शांत हुए।

गुरुवार को एसएसपी उत्तरकाशी पंकज भट्ट ने आरोपित सिपाही को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि सिपाही उमेश गिरी पुरोला थाने की डामटा चौकी में तैनात है, लेकिन इन दिनों अवकाश पर है। सीओ बड़कोट अनुज आर्या को मामले की जांच सौंपी गई है।

अशोक कुमार (पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था) का कहना है कि सीएए पर टिप्पणी करने वाले सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सिपाही पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!