Breaking News :
>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति
उत्तराखण्ड

दून के मौसम ने मसूरी को भी पीछे छोड़ दिया

पहाड़ों की रानी मसूरी में इन दिनों ठंड चरम पर है, लेकिन दून ने मसूरी को भी पीछे छोड़ दिया। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया, जोकि मसूरी से भी कम था। मौसम विभाग की मानें तो मौसम का तल्ख मिजाज अभी बरकरार रहेगा। आज दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे और सुबह-शाम घना कोहरा परेशानी का सबब बनेगा।

पूरे उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देहरादून और मसूरी भी इससे अछूते नहीं हैं। दून में तो ठंड से लोगों का बुरा हाल है। दो दिन से सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए हैं। उस पर बर्फीली हवाएं चल रही हैं, सो अलग। ऐसे में अधिकांश लोग दिन में घर में ही दुबके रहे। काम पडऩे पर बाहर निकले तो कपड़ों से पूरी तरह पैक होकर। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम 11.8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार दून में अभी मौसम साफ होने के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। जबकि 21 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उधर, मसूरी के आसपास ऊंची चोटियों में हिमपात के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 व आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग भी हैरान

दून में मौसम के मिजाज में आए बदलाव से मौसम विज्ञान केंद्र भी हैरान है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि दून के वायुमंडल में धूल के कणों की परत जमा होने से बादलों पर दबाव बढ़ा है। इससे शहर के ऊपर आसमान में कवरनुमा स्थिति बन गई है। धूप न आने के कारण यहां हवा में नमी के कण महसूस किए जा रहे हैैं। इसी से तापमान में भारी गिरावट आई है। वहीं, मसूरी में पर्याप्त हवा चलने के कारण स्थिति लगभग सामान्य है।

पिछले पांच दिन का अधिकतम तापमान

  • दून——–मसूरी—————-तारीख
  • 11.8——–13.2————–19 दिसंबर
  • 14.7——–9.2—————-18 दिसंबर
  • 21.7——–11.8————–17 दिसंबर
  • 21.2——–11.3————–16 दिसंबर
  • 20.4——–9.5—————15 दिसंबर

सुबह नौ बजे से खुले स्कूल

प्रदेश में चल रही शीतलहर के चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में भी बदलाव किया है। जिले के सभी स्कूल सुबह नौ बजे से खुले। डीएम सी रविशंकर के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने सख्ती के साथ नए समय लागू करने के आदेश दिए हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी आशा रानी पैन्यूली ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी स्कूलों को आदेश को गंभीरता से लेने की बात कही है। बताया कि ज्यादातर निजी स्कूल आठ बजे से साढ़े आठ बजे के बीच खुल रहे हैं। लगातार बढ़ रही ठंड के चलते छात्रों को इससे दिक्कत हो रही है और उनके बीमार होने का खतरा बना रहता है। इसी वजह से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। हालांकि, ज्यादातर निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शुरू हो गए हैं।

नरेंद्रनगर के पास गंगोत्री हाईवे दूसरे दिन भी बंद

नरेंद्रनगर में गंगोत्री हाईवे दूसरे दिन भी बंद रहा। छोटे वाहनों को दूसरे दिन भी रूट डायवर्ट कर भेजा गया। ऑलवेदर रोड निर्माण कार्य के चलते नरेंद्रनगर के पास बीते रोज से ही ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग बंद है। गुरुवार को भी मार्ग खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन मार्ग नहीं खुल पाया।

छोटे वाहन ही पीपीसी मार्ग से डायवर्ट किए गए। जबकि देहरादून से आने वाले भारी वाहन वाया मसूरी होते हुए चंबा नई टिहरी पहुंचे। हिंडोलाखाल के पास भी भारी मलबा आने के कारण मार्ग बंद हो गया। एसडीएम नरेंद्रनगर युक्ता मिश्रा ने बताया कि पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण गंगोत्री हाईवे नरेंद्रनगर और हिंडोलाखाल के पास बंद है। मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!