Breaking News :
>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड : पेगासस जासूसी मुद्दे के विरोध में राजभवन कूच करने जा रहे कांग्रेसजनों को पुलिस ने रोका

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2021, गुरुवार, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व उनके स्टाफ, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, चुनाव आयुक्त समेत कई व्यक्तियों का जासूसी कराने के आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है।

गुरुवार को विरोध स्वरूप कांग्रेसियों ने राजभवन कूच किया। हाथीबड़कला में पहले से मौजूद पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरना दिया। कई पदाधिकारियों समेत करीब 40 कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और पुलिस लाइन ले गई। जहां कांग्रेसियों को रिहा कर दिया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस लाइन मैदान पर ही सांकेतिक धरना देते हुए प्रदर्शन किया।

आज, गुरुवार, 22 जुलाई को सुबह करीब 11:30 बजे कार्यकर्त्‍ताओं ने दिलाराम चौक पर एकत्रित होकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजभवन कूच किया। पुलिस के रोकने के बाद कांग्रेसी हाथीबड़कला में सड़क पर बैठ गए। जहां कार्यकर्त्‍ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश में विभिन्न व्यक्तियों, पत्रकारों व मानव अधिकार कार्यकर्त्ताओं की जासूसी कराई जा रही है। यह मामला लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों के विरुद्ध है।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंहने कहा कि केंद्र सरकार ने पेगासस नाम से इजराइली साफ्टवेयर खरीद कर यह असंवैधानिक कृत्य किया। मोदी सरकार की यह हरकत अक्षम्य है।

प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर में कांग्रेसजन सरकार के इस अलोकतांत्रिक कृत्य का न केवल विरोध कर रहे हैं, बल्कि देश के गृह मंत्री अमित शाह के तत्काल इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं।

इस मामले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने राजभवन कूच किया। इसमें पार्टी के सांसद, विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!