Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री योगी पर तीखा हमला, कहा – ‘सीएम ने लैपटाप नहीं बांटे, क्योंकि वह लैपटाप चलाना नहीं जानते’

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2021, गुरुवार, उन्नाव। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। अपने उन्नाव दौरे के दौरान अखिलेश ने सरकार पर एक के बाद एक कई आराेप गढ़े थे। पंचायत चुनाव में हुई घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी पर भी कटाक्ष किया। वहीं, कोरोना संक्रमण के समय में हुई मौतों के विषय में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कभी सही आंकड़ा नहीं देगी कि कितने लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सीएम ने लैपटाप नहीं बांटे, क्योंकि वह लैपटाप चलाना नहीं जानते और वो क्या करना जानते हैं, ये नहीं बताएंगे। बोले, किसानों और जनता के साथ धोखा हुआ है। किसानों से आय दोगुनी करने का भाजपा ने वादा किया था, लेकिन साढ़े चार साल में कुछ नहीं किया। अब सरकार को किसानों की आय तो घोषित करनी चाहिए, जिससे उनकी वास्तविक आय पता चले। देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी है। भाजपा ने अपना संकल्प पत्र कूड़ेदान में फेंक दिया है। कोरोना से लाखों गरीबों की जान चली गई, उन्हें इलाज नहीं मिला, पर सरकार राज्यसभा में बयान दे रही है कि आक्सीजन की कमी से कोई भी मौत नहीं हुई। इन मौतों की जिम्मेदार, केवल भाजपा सरकार है। सबसे सस्ती दवाओं की उपलब्धता ख्वाब ही रहा, बल्कि उनकी ब्लैक में बिक्री हुई।

समाजवादियों को प्रशासन से कोई शिकायत नहीं है। शिकायत इसलिए नहीं है, क्योंकि अभी कुछ दिन पहले जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुख चुनाव में देख लिया है। जिस ईमानदारी से उन्होंने चुनाव कराए, पूरे देश और दुनिया ने देखा है। भाजपा के अनुशासित सिपाही इस सीमा तक पहुंच गए कि महिलाओं के कपड़े तक खींचने से नहीं चूके।

अखिलेश ने कहा कि कार्यक्रम का यह स्वरूप इसलिए है, क्योंकि प्रशासन ने सिर्फ 50 लोगों की ही अनुमति दी है और 50 लोग तो सिर्फ मेरी सुरक्षा में हैं। सौ लोगों को प्रशासन ने यहां भेज दिया। कुछ और, जबकि बाकी मीडिया के लोग हैं। अब इसके बाद प्रोटोकाल टूटे तो दोष प्रशासन का होगा, उनका नहीं। इससे पहले कार्यक्रम आयोजक पूर्व विधायक रामकुमार ने भी प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम के बदलाव आदि को लेकर लगाई गई बंदिशों का जिक्र किया।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि पत्रकारों ने बहादुरी का काम किया। उन्होंने अपमानित किया, लेकिन तुमने अपनी खबरों से उन्हें धो दिया। यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैं आपको धन्यवाद देता हूं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!