Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

उत्तराखंड पर्यटन का विकास कर राज्य की अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

  • केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्र से हर संभव मदद का दिया आश्वासन

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 सितम्बर, 2021, रविवार, देहरादून। शिक्षक दिवस के मौके पर गढ़ी कैंट स्थित आईएचएम में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट का स्वागत उत्तराखंड पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज व सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने पुष्प गुच्छ देकर किया।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन का विकास कर राज्य की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी, हमें इस ओर तेजी से काम करना होगा।

अधिकारियों को निर्देश देते हुए केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि देश-विदेश के पर्यटकों को प्राचीन भारत के बारे में जानने की बहुत रूचि है। ऐसे में प्रदेश के इनर लाइन क्षेत्रों की पहचान कर उन स्थानों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाए। हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि इनर लाइन क्षेत्र में पर्यटन ‌गतिविधियों को शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन मंत्रालय को भेजा जाए। इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड में सड़क, रेल और जल परिवहन के विकास कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महाभारत, रामायण और विवेकानंद सर्किट जैसे विभिन्न सर्किटों का तेजी से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जबकि अन्य सर्किटों का प्रसार-प्रसार करना प्रस्तावित है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित ‌हो रहे हैं।

इसके साथ ही दोनों मंत्रियों ने राज्य आईएचएम देहरादून को केंद्रीय आईएचएम का दर्जा देने के मामले को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई।

इस अवसर पर दिलीप जावलकर, पर्यटन सचिव ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है।

पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से राज्य की अर्थव्यवस्था में तेजी आने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित ‌हो रहे हैं। इनर लाइन क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां शुरू होने से इसका सीधा लाभ यहां के स्थानीय लोगों के साथ प्रदेश को मिलेगा। इसके लिए केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर आईएचएम के प्रागढ़ में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने वृक्षारोपण भी किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!