Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने दिव्य हिमगिरि द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित ‘‘टीचर ऑफ द ईयर 2021’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 सितम्बर 2021, रविवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड तकनीकि विश्वविद्यालय में दिव्य हिमगिरि द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित ‘‘टीचर ऑफ द ईयर 2021’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विज्ञापन पर आधारित पत्रिका ‘‘विज्ञान संप्रेषण’’ एवं उत्तराखण्ड तकनीकि विश्वविद्यालय की विवरणिका का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में शिक्षक की मुख्य भूमिका होती है। शिक्षा का प्रमुख आधार शिक्षक ही होता है। शिक्षक न केवल विद्यार्थी के व्यक्तित्व का निर्माता, बल्कि राष्ट्र का निर्माता भी होता है। किसी राष्ट्र के विकास में उसके भावी नागरिकों को गढ़ने वाले शिक्षकों की भूमिका अत्यन्त महत्त्वपूर्ण होती है। भारत में प्राचीन समय से ही गुरू-शिष्य परंपरा रही है। भारत से ही विश्वभर में शिक्षा के प्रसार की शुरूआत हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में सशक्त हो रहा है। ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान, खेल के क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में जो नई शिक्षा नीति लागू की गई। आने वाले समय में इसके बहुत अच्छे परिणाम आयेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव हैं। केन्द्र सरकार से हर क्षेत्र में राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। पिछले माह राज्य को 20 लाख रूपये से अधिक कोविड वैक्सीन मिली। दिसम्बर 2021 तक राज्य में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जनपद बागेश्वर एवं जनपद रूद्रप्रयाग कोविड की पहली डोज का शत प्रतिशत लक्ष्य हांसिल कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 10 सालों में उत्तराखण्ड को अनेक क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुझे मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिलने के बाद राज्य के हित में अनेक निर्णय लिए गये हैं। रोजगार एवं स्वरोजगार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनायें चलाई जा रही हैं। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन तक लाभ पहुंचे इसके लिए योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अधिकारियों को प्रत्येक कार्यदिवस में 2 घण्टे जन समस्याओं को सुनने एवं समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं।

इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, उत्तराखण्ड तकनीकि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० पी.पी. ध्यानी, यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ० राजेन्द्र डोभाल, दिव्य हिमगिरी के चीफ एडिटर कुंवरराज अस्थाना, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं शिक्षक मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!