Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आर्थिक बोझ तले दबा है उत्तराखंड, फिर विधायकों के वेतन में 15 और भत्तों में 30 गुना तक बढ़ोतरी, आरटीआई में खुले राज

कर्मचारियों के वेतन-भत्ते बढ़ाने पर सरकारें करती हैं कंजूसी लेकिन माननीयों को लेकर नियम बिल्कुल इससे अलग हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 मई 2022, रविवार, देहरादून। उत्तराखंड आर्थिक बोझ तले दबा है, सरकार आय के सोत्र बढाने पर लगातार जोर दे रही है। इसको लेकर तमाम तरह की योजनायें बनाने में लगी हुई हैं। बावजूद इसके वेतन-भत्ते बढ़ाने को लेकर समय-समय कर्मचारी वर्ग आंदोलन करता रहता है। राज्य गठन से लेकर अब तक माननीयों के वेतन में 15 तो भत्तों में 30 गुना तक इजाफा हो चुका है। आमतौर पर कर्मचारियों के वेतन-भत्ते बढ़ाने पर सरकारें कंजूसी करती हैं, लेकिन माननीयों को लेकर नियम बिल्कुल इससे अलग हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को विधानसभा सचिवालय से उपलब्ध कराई सूचना में यह खुलासा हुआ है। इस सूचना के आधार पर राज्य गठन के समय विधायकों का वेतन 2000 रुपये प्रतिमाह था, जबकि वर्ष 2004 में इसें 3000 तो वर्ष 2009 में पांच हजार कर दिया। इसके बाद वर्ष 2014 में सरकार ने वेतन 10 हजार जबकि वर्ष 2017 में 30 हजार रुपये कर दिया।

इसी तरह निर्वाचन भत्ते में भी अब तक 30 गुना तक वृद्धि हो चुकी है। शुरुआत में यह भत्ता 5000 रुपये था, जो मौजूदा समय में डेढ़ लाख रुपये तक पहुँच चुका है। शुरुआती दौर में विधायकों को चालक भत्ता नहीं मिलता था लेकिन वर्ष 2014 से यह देना भी शुरू कर दिया। पूर्व में जन सेवा भत्ते के रूप में 200 रुपये मिलते थे, जो अब 2000 रुपये हो चुका है। रेलवे कूपन व डीजल-पेट्रोल भत्ते में भी भारी बढ़ोतरी की गई है। उत्तराखंड गठन के समय इसकी दर 93 हजार रुपये प्रतिवर्ष थी, जो अब 3 लाख 25 हजार रुपये है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!