Breaking News :
>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डताज़ा खबरें

पिरूल : उत्तराखंड में अभिशाप की जगह अब बनेगा वरदान, रोशन होंगे घर

पिरूल से बिजली उत्पादन की योजना ग्रामीण आर्थिकी में फूंक सकती है प्राण

प्रदेश में 2018 में बनी पिरूल नीति को किया जाएगा संशोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 मई 2022, रविवार, देहरादून। उत्तराखंड में अभिशाप की जगह अब वरदान बनेगा पिरूल। जंगलों में आग को भड़काने का काम करने वाले पिरूल से राज्य के घर रोशन होंगे इसको लेकर एक पूरी कार्ययोजना पर तेजी से काम चल रहा है। उत्तराखंड में बिजली उत्पादन के लिए पिरूल की निर्बाध आपूर्ति के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। मात्र तीन-चार महीने नहीं, बल्कि पूरे साल पिरूल से बनी ईंटों (बायोमास की ब्रिकेट) की आपूर्ति राज्य में इससे संबंधित बिजली उत्पादन संयंत्रों और एनटीपीसी को भी की जा सकेगी। मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने वन विभाग को यह बीड़ा सौंपा है।

प्रदेश में 2018 में बनी पिरूल नीति को संशोधित किया जाएगा। नीति बनने के बाद पिरूल आधारित बिजली उत्पादन संयंत्रों को स्थानीय निवासियों को सौंपने की व्यवस्था लागू की गई। विभिन्न हिस्सों में ऐसे कई संयंत्र लगे, लेकिन इनमें पिरूल की आपूर्ति बड़ी समस्या बन गई। सालभर आपूर्ति नहीं होने से कई संयंत्रों के बंद होने की नौबत आ चुकी है। दरअसल, पिरूल से बिजली उत्पादन की योजना ग्रामीण आर्थिकी में प्राण फूंक सकती है, साथ में प्रदेश में जंगलों को आग से बचाने में बड़ी मदद मिलेगी। इस संबंध में नीति बनने के बावजूद उसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका।

प्रदेश में चार लाख हेक्टेयर वन में 16.36 प्रतिशत चीड़ के वन हैं। जंगलों से एकत्र किए जा रहे पिरूल के परिवहन में अधिक धन खर्च होना बड़ी समस्या है। मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने इस समस्या से निपटने के लिए वन विभाग के साथ चर्चा की। उन्होंने विभाग को पिरूल को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन संयंत्रों के लिए पिरूल के बजाय से उससे निर्मित ब्रिकेट पहुंचाई जाएंगी। इन ब्रिकेट का निर्माण 30 गुना कंप्रेशन पद्धति से वन विभाग कराएगा। ब्रिकेट तैयार होने के बाद उनका परिवहन बेहतर तरीके से होगा, साथ में इसकी नियमित आपूर्ति विद्युत उत्पादन संयंत्रों को की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी को बिजली उत्पादन के लिए चारकोल की आवश्यकता होती है। बड़ी मात्रा में पिरूल की ब्रिकेट की आपूर्ति एनटीपीसी को भी की जा सकती है। ब्रिकेट का सालभर भंडारण संभव है। ऐसा होने पर प्रदेश को अतिरिक्त बिजली उपलब्ध हो सकेगी। साथ में स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध होगा। वन विभाग को टास्क फोर्स बनाकर इस काम को जल्द क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!