Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत, राज्य में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की दी जानकारी

फ्री डायलिसिस व आयुष्मान योजना को लेकर दी जानकारी, कोरोना की निःशुल्क बूस्टर डोज देने पर आभार जताया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2022, शुक्रवार, देहरादून/नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले डॉ० धन सिंह रावत, फ्री डायलिसिस व आयुष्मान योजना को लेकर दी जानकारी, कोरोना की निःशुल्क बूस्टर डोज देने पर आभार जताया।
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने आज दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ० मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को प्रदेश के जनपद ऊधमसिंह नगर में स्वीकृत एम्स सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन में आमंत्रित किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ० रावत ने केन्द्रीय मंत्री को राज्य में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने एनएचएम के अंतर्गत राज्य को जारी रूपये 1129.35 करोड़ के बजट एवं निःशुल्क बूस्टर डोज उपलब्ध कराने पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। मुलाकात के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में आयुष्मान योजना एवं वैक्सीनेशन अभियान के बेहत्तर संचालन के लिये डॉ० धन सिंह रावत की जमकर सराहना की।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि केरल दौरे से लौटते समय नई दिल्ली में आज केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ० मनसुख मंडाविया से मुलाकात कर राज्य में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ० रावत ने बताया कि उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को जनपद ऊधमसिंह नगर में स्वीकृत एम्स सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन हेतु आमंत्रित किया, जिस हेतु उन्होंने अपनी सहमति प्रदान की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहत्तर क्रियान्वयन के लिये आगामी अगस्त माह में तीन दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुलाकात के दौरान केन्द्रीय मंत्री को राज्य में संचालित टीबी मुक्त अभियान, अयुष्मान योजना के क्रियान्वयन, वैक्सीनेशन अभियान व राज्य के प्रत्येक जिला अस्पतालों में किडनी रोगियों के निःशुल्क डायलिसिस सहित, उन्हें घर से लाने व पहुँचाने के लिये निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने राज्य में बाल मृत्यु दर कम करने हेतु प्रत्येक जनपद में नर्सिंग स्टॉफ को प्रशिक्षण देने के लिये अलग से बजट की माँग की। जिस पर उन्होंने सकारात्मक रूख अपनाते हुये सभी केन्द्र पोषित योजनाओं में आवश्यकतानुसार धनराशि उपलब्ध कराये जाने की बात कही। इसके अलावा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में आयुष्मान योजना के बेहत्तर क्रियान्वयन एवं वैक्सीनेशन अभियान के सफल संचालन पर डॉ० धन सिंह रावत की सराहना की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!