Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

03.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2022, शुक्रवार, उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा लगातार जनपद के कई थानों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनता से रुबरु हो रहें है, जिसमें अधिकांश लोगों के द्वारा उनसे समाज में नशे का जहर फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की जा रही है। जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुये एस.पी. उत्तरकाशी द्वारा अपने अधिनस्थ सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/ एस.ओ.जी./एडीटीएफ की टीम को अवैध नशे, ड्रग्स एवं मादक द्रव्यों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाकर ऐसे लोगों की निगरानी करते हुये उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।

“नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान” के क्रम में कार्यवाही करते हुए गुरुवार, 21 जुलाई 2022 की देर रात्रि को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कमल कुमार लुण्ठी के नेतृत्व में ADTF UKI एवं चौकी डुंडा, कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुये चैकिंग के दौरान स्थान देवीधार के पास से सुभाष नेगी नामक युवक को 03.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवक के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर NDPS Act 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, अभियुक्त को आज माo न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त : सुभाष नेगी पुत्र धर्म सिंह नेगी – निवासी ग्राम ताछिला, ब्लॉक फकोट, थाना नरेन्द्रनगर, टिहरी गढवाल उम्र-23 वर्ष।

बरामद माल : 03.40 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब 35000 रुo)

पुलिस टीम :
1-उoनिo गम्भीर सिंह-चौकी प्रभारी डुंडा
2-कानिo मोहन मन्तवानी-चौकी डुंडा
3-कानिo राजेन्द्र सिंह-चौकी डुंडा
4-कानिo वीर सिंह चौहान- ADTF UKI
5-कानिo प्रशान्त कुमार- ADTF UKI

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!