Breaking News :
>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

देश भर में ओमीक्रोन वैरिएंट का बढ़ा खतरा

एक्शन में सरकार

एयरपोर्ट पर कोरोना की जांच शुरू कर दी गई

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 दिसम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। देश भर में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रान (Omicron Variant) को लेकर टेंशन बढ़ गई है। वायरस के नए वैरिएंट को डेल्टा वैरिएंट (Delta Variant) से भी ज्यादा खतरनाक बढ़ाया गया है। ऐसे में सभी राज्य अलर्ट मोड में हैं। उत्तराखंड नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। यहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कोरोना की जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही चेक पोस्ट पर भी बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच बढ़ा दी गई है।

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। यहां टीम का गठन कर कोरोना जांच फिर शुरू कर दी गई है। मंगलवार को सभी फ्लाइटों से आने वाले यात्रियों की जांच की गई। एयरपोर्ट जांच केंद्र नोडल अधिकारी चेतन कोठारी ने बताया कि विमान से आने वाले हर यात्री की जांच की जा रही है। जिस व्यक्ति को दोनों वैक्सीन लगाए हुए 15 दिन बीत चुके हैं, उस यात्री को इससे छूट दी जा रही है। वहीं, जिन यात्रियों के पास 72 घंटे की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट हो तो उसे भी छूट दी जा रही। मंगलवार को एयरपोर्ट पर 32 यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच की गई।

78 पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच, सभी निगेटिव

एसपीएस राजकीय अस्पताल स्थित जांच केंद्र में 78 पुलिसकर्मियों की रैपिड एंटीजन जांच की गई। नोडल अधिकारी डॉ० सागर भट्ट ने बताया कि 78 जवानों की रैपिड एंटीजन जांच की गई, जिसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव रही है।

ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में मंगलवार से सतर्कता बढ़ा दी गई है। ओपीडी और इमरजेंसी सेवा में मास्क नहीं पहनकर आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को वापस लौटाया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को मौके पर अस्पताल प्रशासन की ओर से मास्क उपलब्ध कराए। चिकित्सालय प्रशासन के मुताबिक बुधवार से ओपीडी और इमरजेंसी के मेनगेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। प्रत्येक मरीज और उनके तीमारदार की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। इसका कड़ाई से पालन हो, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है।

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रान (Omicron Variant) को लेकर उत्तराखंड अलर्ट मोड पर

  • हर जिले में प्रतिदिन 40 हजार टेस्टिंग का रखा गया है लक्ष्य।
  • स्कूल-कालेज, बार्डर चेक पोस्ट, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, पर्यटन स्थल और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर होगी रैंडम सैंपलिंग।
  • राज्य की सीमा से लगे नेपाल से आवाजाही को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का प्रमाणपत्र रखना अनिवार्य।
  • सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित शारीरिक दूरी, मास्क पहनना और सैनिटाइजेशन का सख्ती से होगा अनुपालन।
  • सार्वजनिक स्थानों पर थूकना होगा गैरकानूनी, उल्लंघनपर जुर्माना।
  • अंतरराष्ट्रीय बार्डर चेक पोस्ट पर भी रैंडम टेस्ट किए जाएं।
  • विदेश से आए जो यात्री होम क्वारंटाइन हैं, उनकी होगी निगरानी।
  • अंतरराष्ट्रीय बार्डर चेक पोस्ट पर भी होंगे रैंडम टेस्ट।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!