Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रधानमंत्री फसल बीमा सप्ताह रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 दिसम्बर 2021, बुधवार, देहरादून/उत्तरकाशी। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंर्तगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से प्रधानमंत्री फसल बीमा सप्ताह रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कृषि व बीमा कम्पनी को जनपद के अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए। तथा रथ के माध्यम से एक सप्ताह तक जागरूकता अभियान चलाने व किसानों के फसल का बीमा कराने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत आधार पर गेहूं की फसल को प्राकृतिक आपदा, सूखा,ओलावृष्टि,अतिवृष्टि चक्रवात, आकाशीय बिजली गिरने आदि के कारण क्षति होने पर पीड़ित किसानों को योजना से आच्छादित किया जाएगा। जिसके लिए जनपद में 1दिसम्बर से 15 दिसंबर तक कैंपों का आयोजन किया जा रहा है l जिसमें कृषकों द्वारा गेहूं की फसल के बीमा हेतु आवेदन किया जा सकता है l आवेदन करने हेतु कृषकों द्वारा बैंक पासबुक,आधार कार्ड, खतौनी को संबंधित बैंक शाखा या सी०एस०सी० सेंटरों में 15 दिसंबर 2021 तक जमा किया जा सकता है। साथ ही कृषक द्वारा देय प्रीमियम 20 रुपये 75 पैसे प्रति नाली की दर जमा कराने होंगे। गेहूं फसल का बीमा करने से संबंधित जानकारी के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड देहरादून के प्रतिनिधि आशुतोष पायल मोबाइल नम्बर 98972043666 तथा कृषि विभाग से मनोज भट्ट मोबाइल 7895724578 पर संपर्क किया जा सकता है।
मुख्य उद्यान अधिकारी डॉo रजनीश सिंह ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत फसल बीमा सप्ताह रथ जनपद के डुंडा, धनारी, श्रीकोट, कोठार, कामदा, नौगाँव, हिमरोल, कफनोल, पुरोला, कुमोला, खरादी, मोरी, नैटवाड़, मौताड़, सालरा, आराकोट, किराणु, भुटाणु आदि गांव में जाकर किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए जागरूक करेगा। साथ ही किसानों के फसल का बीमा भी करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!