Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

कोरोना वायरस को लेकर उत्‍तराखंड की सरकार सतर्क

विधानसभा सत्र के चौथे दिन संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने शून्यकाल में सदन को जानकारी दी कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार सतर्क है और इससे निबटने को उसकी तैयारियां पूरी हैं। सभी इंतजामात किए गए हैं। राज्य में अभी तक किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। नेपाल सीमा से सटे गांवों में स्क्रीङ्क्षनग की जा रही है। केंद्र सरकार विभिन्न देशों से आने वाले यात्रियों की सूचना राज्य को दे रही है और इन पर निगरानी रखी जा रही है। होटलों के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी गई है। सेनिटाइजर, सोप वाटर व मास्क की कहीं कोई कमी नहीं है। सभी जिलों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। सरकार पूरी तरह गंभीर है।

दरअसल, कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने शुक्रवार को कार्य स्थगन की सूचना के तहत कोरोना वायरस का मसला उठाया। उन्होंने कहा कि यह वायरस देश में दस्तक दे चुका है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि वह कोरोना वायरस से निबटने के लिए गंभीरता से कदम उठाए, जिनका अभाव झलक रहा है। राज्य में सेनेटाइजर, सोप वाटर और मास्क गायब हो गए हैं। इनकी जमाखोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक सीमाएं चीन और नेपाल से सटी हैं। बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक यहां आते हैं। विभिन्न इंडस्ट्रियल एरिया में ऐसे प्लांट हैं, जिनमें चीन से आने वाले उपकरण लगते हैं और इन्हें लगाने को चीन से टेक्नीशियन व इंजीनियर आते हैं। लिहाजा सतर्कता की जरूरत है, जो नजर नहीं आ रही।

केदारकांठा को पर्यटक स्थल घोषित किया जाए

विधायक राजकुमार ने पुरोला क्षेत्र के अंतर्गत केदारकांठा को पर्यटक स्थल घोषित करने समेत अन्य सुविधाएं जुटाने पर जोर दिया। इस पर संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने कहा कि यह क्षेत्र गोङ्क्षवद पशु विहार के अंतर्गत है और वहां सरकार ने कई कार्य कराए हैं। सरकार पर्याप्त कार्य कर रही है और 13 जिले 13 डेस्टिनेशन योजना से भी वहां लाभ मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!