Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
मनोरंजन

‘द कपिल शर्मा शो: कृष्णा ने उड़ाया ट्रंप की हिंदी का मजाक

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर होली सेलिब्रशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हमेशा की तरह इस बार भी उनके शो पर जमकर मस्ती हुई। इस खास मौके पर एक्ट्रेस काजोल अपनी अपकमिंग शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ के प्रमोशन के लिए पहुंची। काजोल के साथ ‘देवी’ की पूरी टीम भी कपिल के शो पर कॉमेडी का तड़का लगाने पहुंची। इस दौरान पूरी टीम ने मस्ती मजाक के साथ अपनी फिल्म के बारे में बात की। इसी मस्ती मजाक के बीच कपिल के शो में सपना का रोल प्ले करने वाले कृष्णा अभिषेक ने

ट्रंप की हिंदी की ख‍िल्ली उड़ाई। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोनी टीवी ने कुछ घंटों पहले ही ‘द कपिल शर्मा शो’ का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। ये  वीडियो आने वाले एपिसोड की एक झलक मात्र है। इसमें आप देख सकते हैं कि काजोल एक बार फिर से कपिल के शो पर आकर काफी खुश नजर आ रही हैं। इस बार वह अपनी शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ की कास्ट के साथ प्रमोशन के लिए पहुंची हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजोल के आने के बाद सपना के किरदार में कृष्णा आते हैं और मस्ती करना शुरू कर देते हैं। वह एक्ट्रेस यशस्विनी दायमा को ‘हैलो रीटा’ बोलते हैं। इसी पर कपिल तुुरंत उन्हें टोकते हुए कहते हैं कि रीटा नहीं उनका नाम यशस्विनी है।

फिर क्या था कपिल को जवाब देते हुए कृष्णा ने कहा, ‘तुम्हें क्या लगता है कि मैं इतना कठिन नाम बोल पाऊंगा। इसके बाद कृष्णा ने कहा, ‘इधर प्रेसिडेंट आ कर सचिन को सुचिन बोल कर गया मैं क्या ट्रंप से ज्यादा समझदार है क्या।’ इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनी ने वालों ने कैप्शन में लिखा- इस होली की त्योहार, होगी खुशी की बौछार। देखिए ‘देवी’ की स्टार कास्ट को द कपिल शर्मा शो में इस रविवार रात 9:30 बजे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *